Hanuman Chalisa

जब पानी पर चलने लगी मूर्ति, जिसने देखा चौंक गया...

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (21:07 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मूर्ति तैरते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि यह मूर्ति किसी देवता की है या ‍ऐसे ही किसी सामान्य महिला की, स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस वीडियो को जिसने भी देखा दांतों तले अंगुली दबा ली।

दरअसल, यह वीडियो कहां का है यह खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन चलती कारों के बीच एक मूर्ति पानी के बहाव के साथ चल रही थी। यह वीडियो जहां का भी है, वहां काफी बारिश हुई दिखती है और वहां से पानी में ही कारें गुजरते हुए दिख रही हैं। हालांकि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि पानी पर यह प्रतिमा सामान्य तरीके से बह रही है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के समीप डोल ग्यारस पर नृसिंह घाट पर भमोरी नदी में भगवान नृसिंह की साढ़े सात किलो वजनी पाषाण प्रतिमा को तैराया जाता है। यह प्रतिमा जितनी बार तैरती है उससे आने वाले वर्ष का आंकलन किया जाता है। यहां प्रतिमा तैराना का इतिहास 115 पुराना है।

ऐसी मान्यता है कि नृसिंह पर्वत की चारों धाम की यात्रा करवाने के बाद बागली रियासत के पंडित बिहारीदास वैष्णव ने पीपल्या गढ़ी स्थान पर प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया था। 1902 से प्रतिवर्ष भादौ शुक्ल एकादशी पर प्रतिमा तैराई जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

अगला लेख