Hanuman Chalisa

कैसे महानोर ने सीताफल की किस्म का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा?

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (15:39 IST)
Maharashtra news : प्रसिद्ध मराठी कवि, गीतकार और किसान नामदेव धोंडो महानोर (81) अक्सर इस बात का जिक्र किया करते थे कि कैसे उनके खेत में उगने वाले सीताफल का नाम महान गायिका लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया। महानोर का आज सुबह 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
 
उन्होंने समाचार एजेंसी भाषा से बातचीत में कहा था कि बड़ी संख्या में लोग इस फल को 'सीताफल' के बजाय 'लताफल' कहते हैं।
 
उन्होंने बताया था कि विश्व प्रसिद्ध अजंता गुफाओं के पास उनके पलासखेड़ा गांव में भूमि बंजर होने और कभी-कभी जानवरों द्वारा फसल को नष्ट कर दिये जाने के बावजूद उनके खेत में उगाए गए सीताफल के आकार और स्वाद में कोई बदलाव नहीं आया।
 
उन्होंने कहा था कि यह सीताफल, भारत रत्न लता मंगेशकर की तरह सभी बाधाओं का सामना करने में सक्षम है जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपने पिता को खोने के बावजूद अपने भाई-बहनों की देखभाल की और कड़ी मेहनत के बदौलत शिखर तक पहुंची।
 
महानोर ने कहा था कि इसलिए मैंने सीताफल की इस किस्म का नाम लता के नाम पर नहीं रखा कि उन्होंने जैत रे जैत और अन्य फिल्मों में मेरे लिखे गाने गाए हैं, बल्कि यह नाम इसलिए रखा, क्योंकि तमाम बाधाओं का सामना करने के बाद भी लता दीदी की आवाज में इस फल की तरह ही अद्धितीय मिठास है।
 
महानोर ने कहा था कि पहले इस फल को केवल खेत और उसके आसपास के इलाके में 'लताफल' कहा जाता था, लेकिन 1990 के बाद से लगभग सभी लोग इसे इसी नाम से बुलाने लगे।
 
उन्होंने बताया था कि पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनकी दो सर्जरी के दौरान लता मंगेशकर उनसे मिलने आई थीं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख