महिला ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत वापस ली

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (15:35 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने जांच अधिकारी को बताया कि वह मुंडे के खिलाफ शिकायत वापस ले रही है, लेकिन उसने कोई कारण नहीं बताया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता को इस संबंध में एक नोटरीकृत हलफनामा सौंपने को कहा है।
ALSO READ: रिश्ते का खून, UP के हरदोई में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या
महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) के खिलाफ 11 जनवरी को शिकायत देकर उन पर 2006 में शादी के नाम पर दुष्कर्म करने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच शुरू की थी और महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए ओशिवरा थाने पहुंची थी। राकांपा के नेता मुंडे ने दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया था और इसे उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास बताया था। हालांकि मंत्री ने माना था कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था।
ALSO READ: सीधी में महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला
यह मामला सामने आने के बाद भाजपा ने मंत्रिमंडल से मुंडे के इस्तीफे की मांग की थी। हालांकि राकांपा ने आरोप साबित होने तक मुंडे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया था। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की असलियत सामने आने तक इंतजार करने का निर्णय सही था।
 

 
पवार ने संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की महाविकास अघाड़ी नेतृत्व वाली सरकार को गिराने का प्रयास दिल्ली से हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने कहा कि राज्य सरकार 5 साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मैंने (महिला) शिकायत वापस लेने की खबरें देखी हैं। मुझे विस्तार से नहीं पता है, लेकिन मुंडे और अधिकारियों से बात करने के बाद हमें लगा था कि पहले घटना की असलियत का पता लगाने की जरूरत है। शुरुआत में दुष्कर्म के आरोपों को गंभीर बताने वाले राकांपा प्रमुख ने कहा कि मामले में कुछ दस्तावेज देखने के बाद पार्टी ने आरोपों की विस्तृत जांच की पैरवी की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख