हरियाणा में महिलाओं को जल्द ही मिलेंगे 2100 रु. मासिक, सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी

अक्टूबर 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में लौटने पर महिलाओं को हर महीने यह राशि प्रदान करने का वादा किया था।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (16:51 IST)
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी (Krishan Kumar Bedi) ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि 'लाडो लक्ष्मी योजना' (Lado Laxmi Yojana) के तहत महिलाओं को 2,100 रुपए मासिक सहायता प्रदान करने का मुद्दा विचाराधीन है और हरियाणा सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी। अक्टूबर 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में लौटने पर महिलाओं को हर महीने यह राशि प्रदान करने का वादा किया था।
 
सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी : विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा ने सरकार से जानना चाहा कि राज्य की महिलाओं को मासिक सहायता राशि कब तक वितरित कर दी जाएगी। अपने जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भाजपा के चुनावी वादे का जिक्र किया और सदन को बताया कि यह विचाराधीन है और सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी।ALSO READ: हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
 
क्या यही सरकार की गंभीरता है? : पूरक प्रश्न पूछते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि सदन में इस तरह का जवाब दिया जा रहा है। क्या यही सरकार की गंभीरता है? उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान यह महिलाओं से भाजपा का पहला वादा था। उन्होंने महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की बात कही थी और अब 5 महीने बाद यह मामला विचाराधीन है। मैं यह स्पष्ट प्रश्न पूछ रही हूं कि योजना कब लागू होगी?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

पराली ने घोला इंदौर की हवा में जहर, घरों तक आया काला कचरा, IIT Indore ने किया था अलर्ट, क्‍यों नहीं हो रही कार्रवाई?

पिछड़ी जातियों को लेकर आंध्र के CM चंद्रबाबू नायडू ने किया यह वादा

ट्रंप टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई हमला: तहव्वुर राणा को कितनी जल्दी सजा हो सकती है

प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान बिगड़ा मौसम, तेज आंधी से गिरा पंडाल, भगदड़ में 3 घायल

LIVE: बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

BJP-AIADMK गठबंधन तमिलनाडु में भ्रष्ट द्रमुक को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

अगला लेख