कोटा ने बनाया योग का विश्व रिकॉर्ड

Webdunia
गुरुवार, 21 जून 2018 (15:08 IST)
कोटा। राजस्थान के कोटा में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस सत्र में 1 लाख से अधिक लोगों ने एकसाथ योग अभ्यास किया।
 
योग गुरु रामदेव के योग सत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। आरएसी मैदान में हुए इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 2 अधिकारी यहां मौजूद थे। 
 
योग सत्र के बाद अधिकारियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र दिया। इस पर लिखा था-  'सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन 21 जून 2018 को राजस्थान के कोटा में राजस्थान सरकार, पतंजलि योगपीठ और जिला प्रशासन कोटा (पूरे भारत में) ने किया।' 
 
इस कार्यक्रम में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने एकसाथ योग किया। रिकॉर्ड 1.05 लाख लोगों के एकसाथ योग करने का बना लेकिन प्रतिभागियों की गणना उसके बाद भी जारी थी जिसके मुताबिक सामूहिक योग शिविर में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
 
इससे पहले वर्ष 2017 में मैसूरु में 55,524 लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री राजे और बाबा रामदेव को सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों में योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। (भाषा)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

200 करोड़ से ज्‍यादा की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार, इस तरह बनाया अमीर व्‍यापारियों को निशाना

अगला लेख