Hanuman Chalisa

योगी से मंत्री नाराज, अमित शाह कराएंगे फैसला

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (12:08 IST)
बलिया। अपने ही गठबंधन वाली उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ समय-समय पर बयानबाजी करने वाले सूबे के काबिना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कहा कि इस लड़ाई का फैसला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।
 
 
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बुधवार रात रसड़ा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने रामायण के एक कांड का हवाला देते हुए खुद की तुलना लव और कुश से की।
 
उन्होंने कहा कि लव और कुश की लड़ाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से सिद्धांत को लेकर हुई थी। महर्षि वाल्मीकि ने हस्तक्षेप कर उनके बीच युद्ध को रोका था। हमारी लड़ाई मुख्यमंत्री से है। बीच में आकर फैसला अमित शाह कराएंगे।
 
राजभर ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में अपने बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि वे सरकार को जनता की भावनाओं को लेकर आईना दिखा रहे हैं, साथ ही कहा कि वे सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। सुभासपा ने पिछला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसके कोटे के 4 विधायक जीते थे।
 
उल्लेखनीय है कि राजभर पहले भी मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक बयान में योगी को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि भाजपा नेतृत्व ने तत्कालीन सांसद योगी को मुख्यमंत्री बनाकर 325 विधायकों की उपेक्षा की है। 
 
उन्होंने अधिकारियों द्वारा सुभासपा नेताओं की बात अनसुनी किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा वह कई अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले थे। बाद में लखनऊ आए शाह ने मुख्यमंत्री और राजभर के साथ बैठक की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख