Hanuman Chalisa

योगी ने गिनाई उपलब्धियां और उठ कर चले गए...

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2017 (15:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार सिर्फ एक ही सवाल पूछ सके।
 
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ के 100 दिन का हिसाब
लोक भवन में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा कैबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में हुई प्रेस वार्ता में योगी ने सबसे पहले सरकार की योजनाओं, कार्यक््रमों और उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
 
योगी की बात जैसे ही समाप्त हुई, रोजगार एवं छोटे मझोले अखबारों को लेकर एक सवाल किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में हर वर्ग के लिए कार्य करने को कृत संकल्पित है।
 
इसके बाद जब संवाददाताओं ने और सवाल पूछने चाहे तो योगी धन्यवाद कहते हुए प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर उठ गए और मुख्य हॉल से बाहर निकल गए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख