CM योगी ने माहौल खराब करने वालों को चेताया, कहा- ये होगा एक्‍शन...

Webdunia
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (00:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने वालों को जवाब देने की जरूरत है और इसके लिए मुहूर्त देखे बिना सोशल मीडिया पर सक्रिय होना पड़ेगा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की आईटी और सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम सच्चाई को सामने रखने का प्रयास नहीं करते हैं, यह हमारी कमी है। इस कमी का फायदा विपक्ष के लोग उठाते हैं।

उन्होंने कहा, हमें व्यावसायिक दक्षता के साथ टीम बनाकर काम करना होगा और मुट्ठीभर जो लोग माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं, उनको जवाब देना होगा। योगी ने कहा कि सोशल मीडिया की भूमिका के जरिए सकारात्मक रूप से आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, कोई किसानों पर चर्चा करता है तो उनको बताइए कि 45 लाख गन्ना किसानों को 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। हम सरकार की उपलब्धियों में अपने शब्दों को जोड़कर और प्रभावी बना सकते हैं।

उन्होंने कहा, मै पिछले तीन-चार वर्षों से देख रहा हूं कि अनावश्यक मुद्दों को बेवजह उकेरा जाता है। भारत सरकार अपनी किसी बड़ी उपलब्धि के साथ सामने आ रही हो तो देश के अंदर वातावरण को खराब करने का माध्यम बनता है सोशल मीडिया।

प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व राष्ट्रीय संयोजक आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने सम्बोधित किया। वहीं समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख