गुजरात सफारी पार्क में शेर के हमले में श्रमिक की मौत

Webdunia
गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (23:26 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ जिले के देवलिया सफारी पार्क में एक दु:खद घटनाक्रम में एक शेर ने हमला कर एक श्रमिक को मार डाला जबकि इस हमले में दो अन्य घायल हो गए।
 
जूनागढ़ वन संभाग के मुख्य वन संरक्षक डीटी वासवदा ने बताया कि शेर ने आज सुबह एक श्रमिक पर हमला कर दिया। उसकी पहचान रजनीश केशवाला (32) के रूप में की गई है।
 
उन्होंने बताया, जब दूसरे श्रमिक दिनेश सखात ने उसे बचाने की कोशिश की तो शेर ने उस पर भी हमला कर  दिया। हालांकि, सखात वहां से भागने में कामयाब रहा। शेर केशवाला के शव को पार्क के अंदर वन में घसीट  ले गया। इसके बाद दिनेश ने घटना की जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि घायल सखात को जूनागढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद वन  विभाग के कर्मियों ने तत्काल केशवाला को खोजना शुरू किया।
 
वासवदा ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कर्मियों ने केशवाला का शव बरामद कर लिया। जब शव को  बरामद किया जा रहा था तो शेर ने एक वनकर्मी पर हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि इस हमले में वनकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया है। वासवदा ने बताया कि केशवाला का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जाएगी। अधिकारी ने हालांकि इस घटना में एक से अधिक शेर के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
 
देवलिया सफारी उद्यान गिर राष्ट्रीय उद्यान के निकट स्थित है। वन विभाग ने 412 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान के रख रखाव के लिए बड़ी तादाद में श्रमिकों की भर्ती की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

आबकारी मामले में केजरीवाल और आप के खिलाफ आरोपपत्र जल्द

संदेशखाली की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, अपहरण का आरोप

दवा से नहीं इन घरेलू उपचार से भगाएं चूहे, जानें ये 5 उपाय

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

अगला लेख