Hanuman Chalisa

भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जब हो जाए अपने साथी से झगड़ा

Webdunia
अपने पार्टनर या साथी से झगड़ा होने के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए, वरना आपका झगड़ा खत्म होने की बजाय और भी बढ़ सकता है। आइए, आपको बताते हैं कुछ ऐसी गलतियां जो अक्सर कपल्स झगड़ा होने के बाद कर देते है जिससे उनके साथी को और भी गुस्सा आ सकता है -
 
 
1. हंस-हंस फोन पर दूसरों से बातें:
 
यदि आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हो गया है, और आप दोनों के बीच बातचीत बंद है, तो इस पर जरूर ध्यान दें। दूसरों से पार्टनर के सामने ही फोन पर ज्यादा हंस-हंसकर या प्यार से बाते न करें। अपने पार्टनर से भी शिकायत अथवा कमेंट वाले अंदाज में बात न करें। ऐसा करना आपके रिश्ते में और भी दूरियां ला सकता है। इससे आपके पार्टनर को यह महसूस हो सकता है कि आप दोनों के बीच हुए झगड़े से आपको कोई फर्क नही पड़ा और आप निजी जिंदगी में खुश हैं। भले ही आप केवल दिखावा कर रहे हों, लेकिन ऐसे में पार्टनर की आपके जीवन में महत्ता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
 
 2. घूमने या शॉपिंग जाना:
 
आप अक्सर अपने पार्टनर के साथ या दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं। लेकिन जब पार्टनर से अनबन चल रही हो, तब कोशिश करें कि बेवजह ज्यादा घूमने फिरने व वेबजह शॉपिंग से बचें। क्योंकि आप जिस मानसिक दौर से गुजर रहे हैं, आपका पार्टनर भी उसी दौर से गुजर रहा होगा। ऐसी स्थिति में आप दोस्तों के घूम फिरकर या शॉपिंग कर शायद मूड ठीक करने का प्रयास कर रहे हों, लेकिन इससे आपके पार्टनर का मूड और ज्यादा खराब हो सकता है। बेहतर होगा आप दोनों साथ में मिलकर कुछ ऐसा करें जिससे आप दोनों का ही मूड सही हो जाए। बजाए इसके की अपने पार्टनर को परेशान छोड आप दोस्तों के साथ घूमने जाएं।
 
 
3. घर पर मेहमान न बुलाए:
 
आपसी अनबन के समय, जब आपस में ही ठीक से बातचीत न हो पा रही हो, तब मेहमानों को आमंत्रित करना बहुत असहज परिस्थितियां पैदा कर सकता है। मेहमान बिन बुलाए हों, तो बात अलग है, लेकिन किसी को आमंत्रित करने से पहलें अच्छी तरह सोच लें। कई बार हंसी मजाक में कुछ ऐसी बातें भी निकल सकती हैं, जो आपके और पार्टनर के बीच दूरियां पैदा सकती है। क्योंकि खराब मूड में कई बार हंसी मजाक की बातों भी दिल को लग जाती हैं।
 
 
4. पार्टनर को जो काम नापसंद:
 
पार्टनर को जो काम नापसंद हो उन्हें इस दौरान न करें: कई बार झगड़ा होने पर आप जान बूझकर वे काम करते हैं जिसे करने से पार्टनर ने मना किया हो या जो उसे पसंद न हो। जब भी झगड़ा हो, वे काम कभी न करें जो आपके पार्टनर को पसंद न हों। भले ही आप उसे चिढ़ाने के लिए यह कर रहे हों, लेकिन यह रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। पार्टनर आपकी इन हरकतों से चिढ़कर कोई बड़ा निर्णय भी ले सकता है और आपका रिश्ता बनने के बजाए बिगड़ सकता है। बल्कि ऐसे में पार्टनर की पसंद का ध्यान रखना चाहिए।
 
 
5.पार्टनर को अनसुना न करें:
 
झगड़ा होने पर भी यदि आपका पार्टनर आपसे गुस्से में या नॉर्मल रह कर कुछ कहे, तो उसे अनदेखा या अनसुना बिल्कुल न करें। ऐसे में आपसी बातचीत की उम्मीद भी खत्म हो जाती है। उसकी बातों को सुनें, और यथा संभव जवाब जरूर दें। ये कोशिश आप दोनों की ओर से होगी, रिश्ते को पुर्नजीवित करने के लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख