Hanuman Chalisa

जानिए, भाई दूज पर बहन को देने के लिए 6 अनोखे गिफ्ट सुझाव

Webdunia
ऐसे कई अवसर होते है जहां भाई-बहन एक दुसरे को तोहफे देते है, उन्हीं में से एक खास मौका है दिवाली व भाई दूज का। आइए, हम आपको गिफ्ट देने के कुछ ऐसे सुझाव देते हैं जो आपकी बहन को बहुत पसंद आने के साथ भविष्य में बहुत काम भी आएंगे -  
 
1. सोना खरीदकर दें -
 
सोने की कोई भी चीज आप बहन को दे सकते हैं, चाहें तो सोने के गहनों में से कोई भी गहना या सोने का सिक्का भी दे सकते हैं। इस तरह का तोहफा देने पर आपकी बहन उन्हें पहनकर इस्तेमाल तो कर ही सकती हैं, साथ ही इनकी कीमत समय के साथ कम नहीं होती। सोने के भाव बढ़ने के साथ इनकी कीमत में भी वृद्धि होती है और विपरीत परिस्थिति में सोने के बदले में पैसे प्राप्‍त कर आर्थिक संकट से निपटा जा सकता है।
 
2. हेल्थ इंश्योरेंस गिफ्ट करें-
 
अपनी बहन का हेल्थ इंश्योरेंस करवा सकते हैं, जो उन्हें किसी बीमारी के दौरान अस्पताल के खर्चों से राहत दिलाएगा।
 
3. स्टॉक खरीदकर गिफ्ट करें-
 
आप अपनी बहन के लिए स्टॉक मार्केट से उनके नाम पर किसी भी मनचाही कंपनी का स्टॉक खरीदकर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। कम कीमत में खरीदे गए स्टॉक भी सालों बाद लाखों की कीमत के हो जाते हैं।

ALSO READ: दिवाली 2019 : दिवाली की छुट्टियां कैसे मनाएं, जानिए
 
4. गोल्ड यूनिट व गोल्ड ईटीएफ गिफ्ट करें-
 
गोल्ड यूनिट यानी असल सोने की जगह पर सोने की न्यूनतम मात्रा गिफ्ट कर सकते हैं। सोने की कीमत बढ़ने पर आपके ईटीएफ यूनिट की कीमत भी बढ़ेगी। जरूरत पड़ने पर आपकी बहन ईटीएफ यूनिट को बेचकर उसी के बराबर का सोना व सोने के गहने खरीद सकती है।
 
5. बहन के नाम पर एफडी गिफ्ट करें-
 
अपनी बहन के लिए एक निश्चित राशि का फिक्स्ड डिपॉजिट करा सकते हैं। एफडी पर 6.5 से 7% तक का ब्याज मिल जाता है और जरूरत पड़ने पर इसे तुड़वा भी सकते हैं।
 
6. म्युचुअल फंड में एसआईपी गिफ्ट करें-
 
अपनी बहन के नाम से एसआईपी खोल सकते हैं, जिसका हर महीने भुगतान आप करें। कुछ सालों बाद यह रकम इतनी बड़ी हो सकती है, जिससे आपकी बहन का कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

अगला लेख