Hanuman Chalisa

क्योंकि आप सब से अलग हो पापा....

Webdunia
अंकिता चौधरी 
 
पापा के नाम, चिट्ठी बेटी की.... 
प्रिय पापा,
 
कैसे हैं आप? मैं आपको यह सब मिलकर भी बता सकती हूं, पर यह पत्र सिर्फ आपके लिए है। इस फादर्स-डे पर आपके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहती हूं क्योंकि आप सब से अलग हो। आप मेरे हीरो हैं। मुझे लगता है कि हर लड़की के सबसे पहले हीरो उस के पापा होते हैं। अंगुली पकड़ कर आप ने ही तो चलना सिखाया मुझको,अपनी नींद देकर सुलाया मुझको।


 
जब मैं उदास होती हूं तब आप का मुझे देखकर मेरी नकल उतार कर मुझे चिढ़ाना और एकदम से उदासी भरे चेहरे पर मुस्कान लाना मेरे मन में ताउम्र ताजा रहेगा। मां से लड़ाई करते वक्त जब आप झूठ में मेरा साथ देते हो तो अच्छा लगता है। दु‍नियाभर की बातें आप ही से तो किया करती हूं। मुझे पता है आप हम सभी को कितना मिस करते हो। शुक्रवार आते ही जो खुशी होती है न पापा वो सब से अलग होती है। और सोमवार को जब आप वापस शाजापुर जाते हैं तो एक उदासी छा जाती है। आप जब मुझे गले लगाकर कहते हैं बस तीन दिन और फिर आ जाउंगा तेरे पास तो मुझे सुकून हो जाता है। आपकी तबीयत खराब होने पर जब मैं पूछती हूं कैसी तबियत है तो आप इतनी सफाई से झूठ बोल जाते हो ताकि हम परेशान न हो जाएं।

हल्का सा जुकाम होने पर दिन में चार बार आपका फोन आना और पूछना बेटा अब कैसी है तेरी तबियत। ये सब आपका प्यार ही तो है। आप रहते वहां हो पर पूरे समय आपको हमारी चिंता होती है। आप हमेशा साथ रहना पापा क्योंकि आप ही तो हो जो आज भी मुझे सही गलत में फर्क सिखाते हैं, मेरा ध्यान रखते हैं। आप साथ हैं तो सब मुश्किल आसान लगती है। जब आप कहते हो बेटा तुम कोशिश करो मैं तुम्हारे साथ हूं एक अलग ही उत्साह बढ़ाता है। 
 
मैं आपकी बेटी नहीं बेटा बनकर आपके साथ रहना चाहती हूं। आपका सिर कभी शर्म से झुकाना नहीं गर्व से उठाना चाहती हूं। अब आपको आराम देना चाहती हुं। आपने हमारे लिए बहुत कुछ किया है, अब मैं कुछ आप के लिए करना चाहती हूं पापा। एक बार फिर से बचपन में जाना चाहती हूं। एक बार फिर से रंगबिरंगी फ्रॉक पहनकर बाजार जाना है, एक बार फिर आपकी अंगुली पकड़ कर चलना चाहती हूं। ऐसा क्यों होता है पापा आपके साथ इतना समय रहने के बाद भी एक दिन आपको छोड़कर जाना पड़ेगा। क्या मैं हमेशा आपके पास आपके साथ नहीं रह सकती पापा? 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख