Hanuman Chalisa

Lockdown : अपने रिश्तों को बनाएं और मजबूत

Webdunia
चाहे आप एक परिवार में हो या कपल हों, इस समय खुद को खुश रखने के लिए मनोरंजन की बेहद जरूरत है। कोरोना का समय इसे एक परीक्षा का समय भी कहा जा सकता है और ऐसे समय में एक-दूसरे को सकारात्मक व खुश रखना बेहद जरूरी है। अब अगर हम चीन की बात करें तो चीन में तलाक की दर में उछाल देखा गया है, जो एक चिंता का विषय है।
 
लेकिन इस बात को जरूर समझें कि तनावपूर्ण पक्ष एक उज्ज्वल पक्ष के साथ भी आते हैं। हर बुरी परिस्थिति में एक अच्छाई जरूर होती है। जब आप कोरोना वायरस जैसी महामारी को खत्म करने के लिए घर में कैद हैं अपनों के साथ, तो यह समय एक-दूसरे के बीच की दूरी को दूर करने का है।
 
अगर हम इसका सकारात्मक पहलू देखें तो अब 'पर्याप्त समय नहीं होने' जैसी शिकायतों के लिए कोई जगह अब नहीं बची है। यह समय अपने रिश्तों को और मजबूत करने का समय है। अपने रिश्तों को फिर से जोड़ने का और उसे रिचार्ज करने का टाइम है।
 
आपके रिश्तों में किस बात को लेकर दूरियां हो रही थीं, किन बातों को लेकर नाराजगी बनी हुई थी। इन बातों को देखें और इसे अपने बीच से हटाने और अपने रिश्ते को मजबूत करने के बारे में सोचें और इस समय का पूरा लाभ उठाएं।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास बातें, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं।
 
एकसाथ करें काम-
 
अलग-थलग काम करने की बजाए आज काम एकसाथ मिलकर करें, जैसे घर के कामों को विभाजित कर लें। साथ ही खाना बनाने जैसे कार्यों में एकसाथ काम करें और एकसाथ खाना भी खाएं। अपने दैनिक काम को खुशनुमा बनाएं। हर बात पर चिढ़-चिढ़ या शिकायतें करना छोड़ दें और एक टीम के रूप में काम करें। जब आप काम करते रहें तो इस समय थोड़ी मस्ती को भी जगह दें। ऐसा करने पर मजे से काम भी होगा और रिश्तों में आपसी मिठास भी बढ़ेगी।
 
अपने अंदर के बच्चे को खोजें
 
इस समय को कुछ दिलचस्प बनाएं। अपने पुराने समय को याद करें। परिवार के सदस्य मिलकर बोर्ड गेम खेलें। ये मूड को अच्छा बनाने के लिए शानदार शुरुआत है। अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें, जैसे घर पर उपलब्ध कुछ सामानों के साथ आप आर्ट क्रॉफ्ट शुरू कर सकते हैं और मधुर व खूबसूरत यादें बना सकते हैं।
 
अच्छे समय को करें याद
 
अपने पार्टनर के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करें। ये बातें हमेशा खुशी देती हैं। आप अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बातें कर सकते हैं।
 
एकसाथ करें व्यायाम
 
एक स्वस्थ जीवनशैली के साथ व्यायाम बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप अपने साथी के साथ व्यायाम और योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें और एकसाथ 20 मिनट तक व्यायाम जरूर करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख