Hanuman Chalisa

Relationship tips : रिश्तों में समझदारी दिखाएं, ब्रेकअप की नौबत न आए

Webdunia
नया साल हमेशा नई खुशियां और नई उम्मीद लेकर आता है, वहीं हम अपने रिश्तों को सुधारने के लिए भी नए संकल्प लेते हैं जिससे कि हमारे मजबूत रिश्ते किसी गलती से टूटें नहीं बल्कि इसमें इतनी आपसी समझदारी हो कि ब्रेकअप की कभी नौबत ही न आ पाए।
 
नया साल रिश्तों की गहराइयों के लिए भी बहुत महत्व रखता है। इसलिए इस बात का जरूर संकल्प लें कि आप एक-दूसरे के प्रति सकारात्मक रहेंगे, एक-दूसरे की बातों को समझेंगे और सकारात्मक नजरिये से आगे बढ़ेंगे।
 
कभी भी पिछली गलतियों को हम नहीं दोहराएंगे, इस बात का संकल्प जरूर लें, क्योंकि पिछली बातें सिर्फ रिश्तों को खोखला करती हैं। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पिछली बातें यानी कि आपका पास्ट आपके फ्यूचर में नहीं आए।
 
क्वालिटी टाइम को दें महत्व : किसी भी रिश्ते में समय का होना बहुत जरूरी है। यदि आप भी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो यह गलती आप न करें और एक-दूसरे के लिए समय जरूर निकालें।
 
यदि आपकी भी आदत सुनने की नहीं, सिर्फ सुनाने की है तो इसे बदलना आपके रिश्तों के लिए बहुत जरूरी है। तो इस बात का संकल्प जरूर लें कि आप अपने पार्टनर की बात को भी उतनी ही महत्वता देंगे और उन्हें भी सुनेंगे।
 
सरप्राइज करें : सरप्राइज का प्लान किसी भी रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उनके लिए ऐसा कुछ करना जिससे कि उन्हें खुशी मिले। इसलिए सरप्राइज का जरूर प्लान करें और नए साल में इस बात का संकल्प लें कि आप एक-दूसरे को खुश करने के लिए अपनी-अपनी तरह से पूरी कोशिश करेंगे।
 
पहल करने से न करें परहेज : अगर आपकी यह आदत है कि 'मैं ही पहल क्यों करूं' तो इसे भूल जाएं और नए साल में इस बात का संकल्प लें कि रिश्तों की मिठास को बरकरार रखने के लिए पहल करना बुरा थोड़े ही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

अगला लेख