Hanuman Chalisa

जानिए ऐसी 8 बातें जो आपको शादी से पहले किसी ने नहीं बताई

Webdunia
कुछ ऐसी बातें होती हैं जो शादी होने से पहले आपको किसी रिश्तेदार, दोस्त आदि ने नहीं बताई होंगी। आइए, हम आपको बताते हैं कि शादी के बाद असलियत में क्या-क्या होता है-
 
1. जब आप सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं, तो इसका मतलब केवल आर्थिक समस्याओं में ही साथ देना नहीं है। जब आप में से कोई एक भी बीमार पड़ जाए, किसी एक को भी शारीरिक कष्ट हो तो आप दोनों को ही उससे साथ में लड़ना होगा होता हैं।
 
2. आप चाहें कितना ही एक-दूसरे से प्यार करते हो, लेकिन कई बार आपको अपनी स्पेस भी चाहिए हो सकती हैं। ये भी संभव है कि आपको व आपके साथी को कुछ एक दिन एक-दूसरे से दूर रहने का मन करें। इसे गलत न समझें, इसमें कोई बुराई नहीं है।
 
3. आपको हर दिन एक-दूसरे के बारे में नई चीजें पता चलती हैं। आपके साथ में कई बातें ऐसी भी नजर आने लगती है जो आपको कतई पसंद नहीं आएंगी।
 
4. प्यार होने के बावजूद कई बार आपको अपने साथी की किसी आदत व व्यवहार से चिड़चिड़ाहट हो सकती हैं।
 
5. कई बार आप सिर्फ मस्ती-मजाक के लिए एक-दूसरे को चिड़ा भी सकते है। इसमें बुरा मानने की बात नहीं है।
 
6. कई बार आप पाएंगे कि आप अपने साथी कि किसी आदत को नहीं पा रहें है, तब आपको खुद को ही बदलना पड़ेगा।
 
7. समय के साथ आपको एहसास होगा कि शादी अपने आप नहीं बनी रह सकती। हैं आप दोनों को बराबरी से कोशिश करना जरुरी हैं।
 
8. कुछ एक झगड़े जल्द ही सुलझ जाएंगे तो कुछ ऐसे होंगे जिनको सुलझने में कुछ दिन भी लग सकते है। जब तक आप दोनों की कोशिश जारी रहेगी। आपकी शादी की गाड़ी के पहिये बार-बार पटरी पर आते रहेंगे।

ALSO READ: इन आसान तरीकों से जीतें अपनी सास का दिल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख