Hanuman Chalisa

Motivational Story | नफरत आसान, प्रेम मुश्किल

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (18:04 IST)
दुनियभर में युद्ध, संघर्ष, विध्वंस का दौर जारी है। लोगों के दिलों से नफरत निकालना और उनके दिलों को जोड़ना सचमुच बहुत ही मुश्किल है। किसी से नफरत करना आसान है परंतु किसी से प्रेम करना मुश्‍किल है। ऐसे में बु‍द्ध की शिक्षा ही मनुष्य को बचा सकती है।
 
एक डाकू था अंगुलिमाल। जो भी उसके इलाके से गुजरता था उसे वह मारकर उसकी अंगुलियों की माला पहनता था। उसने कसम खाई थी 100 लोगों की अंगुलियां पहनने की। 99 पूरे हो चुके थे।
 
 
गौतम बुद्ध उसके रास्ते से गुजरते थे। अंगुलिमाल ने दूर से ही बुद्ध को आते देखा। सोचने लगा- सौवां आदमी मारकर आज मेरी कसम पूरी होगी, लेकिन बुद्ध के सुंदर मुख को देखर उसने कहा- रे श्रमण तुझे जान की परवाह नहीं। क्या तुझे मालूम नहीं, यह अंगुलिमान का क्षेत्र है। मैं तुमसे कहता हूं यहां से चले जाओ वर्ना में तुम्हें मार डालूंगा। तुम अकेले और निहत्थे हो, तुम्हें देखकर मेरा विचार बदल गया है। मैं फिर किसी दिन 100 पूरे कर लूंगा।
 
 
भगवान बुद्ध बोले- 'अंगुलिमाल! हम तो अपने रास्ते पर हैं। तुम सोचो तुम्हें अपनी कसम पूरी करनी है, तो करो। बुद्ध की इस बात पर अंगुलीमाल हैरान होकर सोच में पड़ गया। तब बुद्ध बोले- अंगुलिमान! अच्छा बताओं तुम्हारी इस तलवार से तुम इस वृक्ष की डाल को काट सकते हो।
 
 
अंगलुमाल ने कहा- यह कौन सी बड़ी बात है। अंगुलीमान से एक ही झटके से वृक्ष की डाल को काटकर रख दिया। तब बुद्ध बोले- अच्‍छा अब इस डाल को पुन: जोड़ सकते हो? यह सुनकर अंगुलीमाल बोला- यह असंभव है।
 
 
तब बु‍द्ध ने कहा- अंगुलीमाल! काटना आसान है, लेकिन जोड़ना मुश्किल। हम जोड़ने का काम करते हैं, काटने का नहीं। तुम जो काम करते हो वह कोई बच्चा भी कर सकता है।
 
 
अंगुलिमाल पर बुद्ध की बातों का असर गहरा पड़ा। उसने अपनी तलवार व हथियार फेंक दिए और प्रव्रज्या मांगी। 'आ भिक्षु!' कहकर भगवान ने उसे दीक्षा दी।
 
 
इससे सीख मिलती है कि हिंसा करना बहुत ही आसान है लेकिन किसी को अपना बनाना बहुत ही मुश्किल। किसी भी वस्तु को तोड़ना बहुत ही आसान है लेकिन उसे बनाना बहुत मुश्‍किल है। जो व्यक्ति सृजनकर्ता है वह महान है और जो विध्वंसकर्ता है वह शैतान है।
 
- ओशो रजनीश के किस्से और कहानियों से साभार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी को बेहद प्रिय हैं ये 7 भोग, पूजा में जरूर लगाएं

02 April Birthday: आपको 2 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों है खास दिन, क्या करते हैं ईसाई लोग इस दिन?

अगला लेख