चाणक्य नीति : अच्छी पत्नी में होते हैं ये 3 गुण और अच्छे पति में होनी चाहिए 5 बातें

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (10:56 IST)
Chanakya niti: चाणक्य नीति के अनुसार दांपत्य जीवन में खुश रहने और उन्नति करने के लिए पति और पत्नी का गुणी होना जरूरी है। यदि पत्नी में 3 खास गुण और पति में 5 खास गुण रहे तो समझो जीवन तर गया।
 
 
पत्नी के 3 गुण- 3 qualities of a wife :
1. धार्मिक : चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं का धार्मिक होना जरूरी है। भगवान, प्रकृति और धर्म पर उसका विश्वास घर को सुरक्षित रखता है। ऐसी महिलाएं अच्छे और बुरे का अंतर तुरंत और आसानी कर लेती हैं। प्रकृति की पूजा करने से संतुलन का ज्ञान होना होता है।
 
2. मृदु भाषी : चाणक्य के अनुसार जिसकी पत्नी मीठा बोलने वाली है वो भाग्यशाली है। ऐसी महिलाएं कहीं भी रहे उसके संबंध सभी से अच्छे रहते हैं और उसी से घर में खुशी रहती है। उसकी सभी तारीफ करते हैं। अत: स्त्री की वाणी बहुत ही मधुर होनी चाहिए। कड़वे वचन नहीं बोलने चाहिए।
 
3. बचत : चाणक्य नीति के अनुसार जो महिला धन संचय करना जानती है उस परिवार पर अचानक विपत्ति आती है तो उसके परिवार को हानि नहीं होती है।
पति के 5 गुण- 5 qualities of a husband :
 
1. संतुष्ट : जिस प्रकार श्वान थोड़े से अन्न में संतुष्ट हो जाता है। ठीक उसी प्रकार जो पुरुष थोड़े से धन में संतुष्ट होकर परिवार का पेट पालता है वही सर्वश्रेष्ठ कहलाता है।
 
2. निष्ठावान : जिस तरह कुत्ता अपने मालिक के प्रति वफादार होता है, ठीक उसी तरह व्यक्ति को अपनी पत्नी और परिवार के प्रति वफादार होना चाहिए। जो पुरुष पराई स्त्री से संबंध बनाता है उसका जीवन नष्‍ट ही समझो।
 
3. चौकन्‍ना : जिस प्रकार कुत्ता गहरी नींद में भी चौकन्‍ना रहता है उसी तरह पति को भी अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के प्रति चौकन्‍ना रहना चाहिए। साथ ही उसे परिवार के शत्रुओं के प्रति भी हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए।
 
4. रक्षक : एक पुरुष को अपनी पत्नि और परिवार की रक्षा के लिए यदि अपने प्राणों की भी आहूति देना पड़े तो इसकी चिंता नहीं करना चाहिए।
 
5. संतुष्टी देने में सक्षम : पुरुष को अपनी पत्नि को शारीरिक सुख देने में सक्षम होना चाहिए। वह अपनी पत्नी को हमेशा शारीरिक सुख के मामले में संतुष्ट रखें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, नीति, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पर्स में रखें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि कब रहेगी, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त?

बुध ग्रह मीन राशि में अस्त, 3 राशियां रहेंगी मस्त

बुध हुए मीन राशि पर अस्त, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

हजरत अली कौन थे? जानें कब मनाया जाता है इमाम अली का शहादत दिवस

शीतला सप्तमी की पूजा कैसे करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों को व्यवसाय में होगा लाभ, नौकरी में अच्छा रहेगा समय, जानें 21 मार्च का राशिफल

21 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख