Festival Posters

धन को लेकर चाणक्य की ये 10 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

WD Feature Desk
यह सही है कि धन ही सबकुछ नहीं होता लेकिन धन से ही सबकुछ पाया जा सकता है। कहते हैं कि धन से आपके जीवन की लगभग 70 प्रतिशत समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाती है यह अलग बात है कि आप धन के बल पर समस्याएं खड़ी करने में लग जाएं। धन आदमी के जीवन में बहुत महत्व रखता है आइए जानते हैं कि चाणक्य इस संबंध में क्या कहते हैं। 
 
1.धन की बचत-
व्यक्ति को बुरे दिनों के लिए धन की बचत करनी चाहिए और अपनी महिला की रक्षा हर हालत में करनी चाहिए भले ही उसको अपने बचत के पैसे भी खर्च करने पड़े।
 
2.धन से मिलता सम्मान-
धन संपत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है यह आपको सम्मान दिलाता है और आपको आपदाओं से जुझने में समर्थ बनाता है।
 
3.समृद्ध जगह पर रहें-
ऐसे देश या क्षेत्र, जहां पर आपको रोजगार, इज्जत, शुभ चिंतक और शिक्षा न मिले, में रहने का कोई फायदा नहीं है। जहां पर समृद्ध व्यापारी, शिक्षित ब्राह्मण, सैनिक, नदी और चिकित्सक न हो ऐसी जगह पर एक दिन के लिए भी नहीं रुकना चाहिए।

4.धन से परीक्षा-
अपनी पत्नी की परीक्षा धन-संपत्ति खोने के बाद करें, दोस्त को आवश्यकता के समय, और नौकर को महत्वपूर्ण कार्य देने के बाद परखें। सच्चा पुत्र अपने पिता के प्रति आज्ञाकारी होता है और सच्चा पिता अपने बच्चे का ध्यान रखता है। ईमानदारी सच्चे दोस्त की सही पहचान है।

5. धन का मोह नहीं- 
जो धन बहुत मेहनत के बाद मिले, जिसके लिए अपने धर्म का त्याग करना पड़े, जिसके लिए शत्रुओं की खुशामद करनी पड़े उस धन का मोह नहीं करना चाहिए।
 
6.धनवान और मोक्ष 
जिस व्यक्ति के पास आस्था, धन और कोई लगाव नहीं होता उसको कभी मोक्ष नहीं मिलता है वह जन्म और मरण के चक्र में फंसा रहता है।
 
7.गरीबी एक रोग है-
गरीब और गरीबी के साथ जीवन व्यतीत करना जहर के समान है। अनजानी जगह पर दक्षता सबसे बड़ी मित्र होती है। अच्छे स्वभाव की महिला सच में पुरुष की सबसे अच्छी दोस्त होती है। दवाई बीमार की दोस्त है और दान पुण्य अगले जन्म में काम आता है। 
 
8.अत्यधिक दान से नुकसान-
अत्यधिक सुंदरता के कारण सीता का अपहरण हुआ, अति घमंड की वजह से रावण मारा गया और अत्यंत दानवीरता की वजह से बाली को बहुत कष्ट हुआ। इसलिए दान हमेशा अपनी सीमा में रहकर करें। 
 
9.कला, दान-पुण्य ही सबसे बड़ा धन-
ऐसी जगह पर निवास नहीं करना चाहिए जहा पर लोग नियम-कानून से नहीं डरते हैं, चतुर लोग नहीं होते हैं लोगों में दान-पुण्य की भावना की कमी होती है, और जहां पर कला का वास नहीं है।
 
10.धन लक्ष्य है तो... 
वह व्यक्ति जो अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकता है वह कभी विजयी नहीं हो सकता है। अपनी योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा ना करें क्योंकि अन्य लोग आपके कार्य में बाधा पहुंचा सकते हैं। साधारण सा सुझाव है कि आप अपने लक्ष्य का पीछा बगैर किसी के ध्यान की अपेक्षा के करें। धन चाहिए तो अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी