Hanuman Chalisa

चिन्मय मिशन की गीता गायन प्रतियोगिता 2025: इंदौर के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्तर के लिए इंदौर के 6 प्रतिभागियों का चयन

WD Feature Desk
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (16:23 IST)
इंदौर। गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, राष्ट्रीय स्तर पर एक भव्य गीता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय पंद्रह (पुरुषोत्तम योग) के श्लोकों का कंठस्थ गायन करना था। राष्ट्रीय स्तर से पहले 12 अक्टूबर 2025 को सतना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें इंदौर के 6 प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ।
 
प्रतियोगिता का प्रारंभिक सफर:-
इससे पूर्व चिन्मय मिशन इंदौर आचार्य स्वामी प्रबुद्धानंदजी के मार्गदर्शन में गीता गायन प्रतियोगिता की यात्रा अप्रैल माह से प्रारंभ हुई। विद्यालयीन और जिला स्तर पर इंदौर में भी यह आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालयीन स्तर पर गीता गायन प्रतियोगिता में 125 से अधिक विद्यालयों के लगभग ढाई से तीन हजार छात्रों ने भाग लिया और उनमें से चुने हुए 500 छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्होंने भगवद्गीता के अध्याय पंद्रह (पुरुषोत्तम योग) के श्लोकों का गायन किया।
 
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर का शानदार प्रदर्शन:
गीता गायन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता से इंदौर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त 12 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तरीय आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को सतना के सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया, जहाँ पूरे मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इंदौर चिन्मय मिशन की बाल विहार संयोजिका एवं इस प्रतियोगिता की जिला प्रभारी आशा गर्ग के सानिध्य में सभी बच्चों ने सतना में प्रतियोगिता में भाग लिया। 
 
इस गीता गायन प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में अद्भुत उत्साह देखा गया।      
 
जिला स्तरीय प्रतियोगिता और चयन:
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन चिन्मय मिशन के इंदौर सेंटर पर किया गया था। इस चरण में 32 बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें से केवल प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त 12 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया।
 
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी
राज्य स्तरीय गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता में पूरे मध्य प्रदेश से चुने हुए कुल 48 बच्चों ने भाग लिया था। इस कड़ी टक्कर वाली प्रतियोगिता में, इंदौर का प्रतिनिधित्व करने वाले 12 बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया और उनमें से 6 बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।
 
सतना में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उनमें से प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्राप्त 6 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ।
 
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी:
इंदौर के ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर उभरे:
 
श्रेणी- स्थान- प्रतिभागी का नाम:--
 
केटेगरी 1 में वेदांत मिश्रा - सांत्वना पुरस्कार (सिका स्कूल स्कीम 78)।
केटेगरी 2 में जीतिशा सुरागे- प्रथम (वैष्णव कन्या विद्यालय)।
केटेगरी 3 में अद्विक तिवारी - द्वितीय (सिका स्कूल स्कीम 54) और ऐश्वर्या शर्मा- तृतीय (सत्य साई बाल वाटिका स्कूल)।
 
केटेगरी 4 में आन्या त्यागी- प्रथम (विद्या सागर स्कूल) और स्वरा जोशी- तृतीय (सत्य साई विद्या विहार स्कूल)।
केटेगरी 5 में महती तन्मय वैष्णव- द्वितीय (पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नंबर वन, मार्निंग शिफ्ट) और श्रीदामा शर्मा तृतीय (एडवांस एकेडमी)।
 
केटेगरी 6 में आभा जोशी- प्रथम (सिका स्कूल 54) और नचिकेता शर्म- द्वितीय (पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं वन मार्निंग शिफ्ट)।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

वक्री बृहस्पति: 11 नवंबर से अगले 25 दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद कठिन रहेंगे

सभी देखें

धर्म संसार

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर, 2025: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 नवंबर, 2025)

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख