अनमोल वचन : भगवान श्रीकृष्ण पर कब, किसने, क्या कहा, जानिए यहां

डॉ. छाया मंगल मिश्र
भगवान श्रीकृष्ण हम सबको प्रिय हैं,आइए जानते हैं उन पर किसने क्या रचा है।
 
- गोप्यो गाय ऋचस्तस्य।
 
ऋचाएं श्रीकृष्ण की गौएं व गोपियां हैं। (कृष्णोपनिषद्-8)
 
- कृष्णस्तु भगवान् स्वयम् ।
 
कृष्ण स्वयं भगवन हैं। (भगवत-1/3/28)
 
- तुलसी दास इहै अधिक कान्ह पहिं, निकेई लागत मन रहत समाने। (तुलसीदास- श्रीकृष्ण गीतावली, पद3)
 
कृष्ण में यह विशिष्टता है कि वे सदा अच्छे ही लगते हैं। इसी से मन में समाये रहते हैं।
 
- संसार में एक कृष्ण ही हुए जिसने दर्शन को गीत बनाया।(राममनोहर लोहिया, कृष्ण पृ।14)
 
- लाम के मानिंद है जुल्फ़ें मेरे घनश्याम की, वे हैं काफ़िर जो नहीं बन्दे हुए इस-लाम के | (अज्ञात)
 
मेरे घनशयाम की जुल्फ़ें उर्दू के ‘लाम’ अक्षर के समान है। जो इस लाम के (इस्लाम के नहीं) भक्त नहीं बन पाए उन्हें ‘काफ़िर’ (नास्तिक) समझो।
 
- यामैं संदेह कछु दैया हौं पुकारे कहौं, भैया की सौं मैय्या री कन्हैया जादूगर है
 
(भारतेंदु हरिश्चंद्र-प्रेम-माधुरी,82)
 
- मोहिनी मूरति स्याम की अति अद्भुत गति जोय। वसति सुचित अंतर तरु, प्रतिबिंबित जग होय।
 
(बिहारी-बिहारी सतसई,3)
 
- वृन्दावन सो वन नहीं,नन्द गाँव सो गांव।बंशीवट सो वट नहीं, कृष्ण नाऊँ सो नाऊँ ।।-(अज्ञात)
 
- कृष्णात् परं किमपि तत्वमहं न जाने | (मधुसुदन सरस्वती- श्री गीता गूढ़ार्थ दीपिका टिका, 15/20)
 
 भगवान श्री कृष्ण को छोड़ कर अन्य किसी भी तत्व को मैं नहीं जानता। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

seeta navami 2024 : जानकी जयंती पर जानें माता सीता की पवित्र जन्म कथा

अगला लेख