Hanuman Chalisa

Sawan Sankashti Chaturthi 2023: कब है सावन की संकष्टी चतुर्थी? क्या अर्पित करने से होंगे प्रसन्न गणपति

Webdunia
वर्ष 2023 में जुलाई महीने की पहली चतुर्थी 6 जुलाई, दिन गुरुवार को पड़ रही है। यह सावन मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी है, जिसे गजानन संकष्टी चतुर्थी (Sawan Sankashti Chaturthi) के नाम से जाना जाता है।

इस व्रत के संबंध में ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन गणपति का पूजन करने से सभी संकट दूर होकर सुखी तथा संपन्‍न जीवन जीने का आशीर्वाद भगवान श्री गणेश देते हैं। बता दें कि सावन की यह चतुर्थी प्रीति योग में मनाई जाएगी। 
 
गजानन संकष्टी चतुर्थी के शुभ मुहूर्त : 6 जुलाई 2023, बृहस्पतिवार
 
श्रावण कृष्ण चतुर्थी का प्रारंभ- 6 जुलाई को 06:30 ए एम से।
श्रावण कृष्ण चतुर्थी तिथि का समापन- 7 जुलाई, शुक्रवार को 03:12 ए एम पर होगा। 
संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय का समय- 10:12 पी एम पर। 
 
क्या अर्पित करें: श्री गणेश विघ्नहर्ता माने गए हैं, यानी सभी दुखों को हरने वाले देव। इस दिन मध्याह्न के समय में श्री गणेश का पूजन किया जाता है। अत: सावन संकष्‍टी चतुर्थी व्रत के दिन विधिपूर्वक गणपति जी की आराधना एवं पूजन करने तथा 21 दूर्वा उनके मंत्र 'श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि।' (Durva Ganapati Mantra) का जाप करते हुए अर्पित करने से वे प्रसन्न होकर शुभाशीष देते हैं। साथ ही मोदक का लगाना उचित रहता है। 
 
सावन का महीना बहुत धार्मिक महत्‍व का माना गया है। दरअसल श्रावण मास भगवान शिव जी को समर्पित होता है और गणपति जी भगवान शिव के पुत्र हैं। अत: सावन की संकष्‍टी चतुर्थी की मान्‍यता अधिक बढ़ जाती है। इसीलिए सावन में भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करने से वे अधिक प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं। अत: 21 दूर्वा घास पूजा में जरूर चढ़ाएं। साथ ही चतुर्थी के दिन शमी के पेड़ का पूजन करने तथा शमी के पत्ते श्री गणेश को अर्पित करने से भी वे प्रसन्न होते है तथा दुख, दरिद्रता दूर करते हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Ganesh Worship 
ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

शनि जयंती 2026: इस दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी नियम और सावधानियां

Shanidev: शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा विधि, आरती, चालीसा और जन्म कथा

शनि जयंती 2026: अमावस्या पर जानिए शनिदेव से जुड़ी 10 रहस्यमयी और रोचक बातें

Vat Savitri Vrat Katha: वट सावित्री व्रत पर पढ़ें ये महत्वपूर्ण पौराणिक कथा

वट सावित्री व्रत: सुहागिनों के लिए महाव्रत, जानें पूजा से जुड़ी 10 अनसुनी और जरूरी बातें vat savitri vrat 2026

अगला लेख