Hanuman Chalisa

श्रावण माह की विनायक चतुर्थी के व्रत पर कैसे करें पूजा और पारण

Webdunia
Shravan Chaturthi 2023: प्रतिवर्ष श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को व्रत रखा जाता हैं। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार 21 जुलाई 2023, शुक्रवार को विनायक चतुर्थी व्रत रखा जा रहा है। श्री गणेश जी का जन्म समय मध्यकाल होने के कारण विनायक चतुर्थी पर उनका पूजन दिन में ही किया जाता है। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार अधिक मास हर 3 साल में आता है। अत: इस बार की चतुर्थी का अधिक महत्व बढ़ गया है। अत: अधिक मास की विनायक चतुर्थी पर श्री गणपति जी की पूजा करने से धन-सुख और संतान प्राप्ति होती है। साथ ही इस व्रत से व्यापार, करियर, नौकरी में उन्नति होती है। इस दिन सायंकाल श्री गणेश पूजन के बाद पारण करें। आइए यहां जानते हैं कैसे करें श्री गणेश का पूजन : 
 
सरल शब्दों में जानें कैसे करें पूजा :
 
- श्रावण चतुर्थी व्रत के दिन प्रात:काल जल्दी जागकर दैनिक कार्यों से निवृत्त हो जाएं।
 
- फिर स्नानादि करके शुद्ध वस्त्र धारण करें और श्री गणेश की आरती, चालीसा और स्तोत्र आदि का पाठ करें।
 
- फिर पूजा स्थल पर गणेश जी के नाम की चौकी बनाएं।
 
- उसमें स्वस्तिक के चिह्न बना कर मिट्टी या गोबर से बने हुए गणेश की स्थापना करें।
 
- अधिक मास की विनायक चतुर्थी पर दोपहर या मध्याह्न के समय पूर्व दिशा में मुख करके बैठें।
 
- तत्पश्चात 108 दूर्वा/दूब की पत्तियों, बेल पत्र, सुगंधित पुष्प, अक्षत, रोली, कलावा आदि से पूजन-अर्चन करें।
 
- फिर धूप, अगरबत्ती, दीया जलाएं और श्री गणेश की आरती करें। 
 
- अब श्री गणेश जी को शुद्ध घी के बने 21 या 31 लड्डू, अर्पित करें।
 
- सायंकाल में पुन: गणेश जी की पूजा करके लड्डूओं को प्रसाद के रूप में वितरित करें। 
 
- इस दिन गणेश जी के बारह नामों की पूजा की जाती है। 

गणपर्तिविघ्रराजो लम्बतुण्डो गजानन:।
द्वेमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिप:।।
विनायकश्चारुकर्ण: पशुपालो भवात्मज:।
द्वाद्वशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय य: पठेत्।।
विश्वं तस्य भवे नित्यं न च विघ्नमं भवेद् क्वचिद्।
 
- मंत्र- 'ॐ वक्रतुंडा हुं' का 108 बार जाप करें। 
 
- इस तरह श्री गणेश का पूजन करके अंत में गणेश जी की पुन: आरती करें।
 
- अब श्री गणेश जी से घर की सुखसमृद्धि, संपन्नता के लिए वरदान मांगें। 
 
21 जुलाई विनायक चतुर्थी का पूजन समय :
 
अधिक विनायक चतुर्थी पूजन का समय- 11.05 ए एम से 01.50 पी एम
अवधि- 02 घंटे 45 मिनट्स
अभिजित मुहूर्त- 12.00 पी एम से 12.55 पी एम तक।
श्रावण शुक्ल चतुर्थी 21 जुलाई, शुक्रवार को 06.58 ए एम से, 
चतुर्थी समापन- 22 जुलाई, शनिवार को 09.26 ए एम पर।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: अधिकमास की विनायक चतुर्थी का क्या है महत्व, कैसे करें व्रत, जानें मुहूर्त

ALSO READ: अधिकमास और श्रावण माह में खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत के लिए कौनसे हैं शुभ मुहूर्त?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख