Hanuman Chalisa

कार्तिक मास के पहले शुक्रवार पर करें ये 5 उपाय, आंगन में बरसेगी धन की बरखा

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (11:24 IST)
21 अक्टूबर 2021 से कार्तिक माह प्रारंभ हो चुका है। इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का दिन होता है। आओ जानते हैं कि शुक्रवार को कौनसे 5 खास उपाय कर सकते हैं जिससे की आर्थिक समस्या दूर होकर धन का आगमन हो।
 
1. इस दिन आप पानी में उचित मात्रा में दही और फिटकरी मिलाकर स्नान करें और शरीर पर सुगंधित इत्र लगाएं।
 
2. लक्ष्मी की उपासना करें, श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करें और खीर पीएं साथ ही 5 कन्याओं को भी पिलाएं। महालक्ष्मी मंदिर में जाकर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें।
 
3. मान्यतानुसार शुक्रवार को मां लक्ष्मी की शंख और घंटी बजाकर विधि-विधान पूजा करने से धन-संपदा की प्राप्ति के साथ दांपत्य जीवन में मधुरता, प्रेम और सौहार्द की बढ़ोतरी होती है। 
 
4. शुक्रवार को लाल या सफेद वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। इस दिन हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करें और माथे पर लाल चंदन लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
 
5. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार की रात को घर के पूजा स्थल पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे के सामने भी दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
 
इसके अलावा आप चाहे तो गाय को रोटी खिलाएं, महालक्ष्मी मंदिर में लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां और लाल वस्त्र अर्पित करें। पांच लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान और उन फूलों को तिजोरी में रखें। शुक्रवार के एक लाल रंग का कपड़ा लें और इस कपड़े में सवा किलो चावल रखें। चावल की पोटली बनाकर हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

अगला लेख