Hanuman Chalisa

गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करें?

WD Feature Desk
गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (11:45 IST)
What to do Guru Pushya Nakshatra: हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार इस साल सावन माह में गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 24 जुलाई 2025, गुरुवार को बन रहा है। गुरु पुष्य नक्षत्र योग या मुहूर्त खास तौर से खरीदारी, पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन घर की साज-सज्जा की चीजें, सोना, चांदी और अन्य सामान की सबसे ज्यादा खरीदी की जाती हैं, क्योंकि यह समय पुष्य नक्षत्र आने से और भी शुभ फल देने वाली हो जाती है।ALSO READ: हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग, इन 5 उपायों से दूर होगी धन की परेशानी
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति देव माने गए हैं और शनि इस नक्षत्र दिशा प्रतिनिधि माना जाता है। चूंकि बृहस्पति शुभता, ज्ञान और बुद्धि‍मत्ता का प्रतीक कहे गए हैं और शनि स्थायि‍त्व के, इसलिए इन दोनों का योग मिल कर पुष्य नक्षत्र को शुभ और चिरस्थायी बना देते है। इसी कारण इस शुभ दिन नए कार्यों की शुरुआत करने का विशेष महत्व है। 
 
आइए जानते हैं यहां गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर क्या-क्या करें....
 
1. खरीदारी: सोना, चांदी, सोना या रत्न खरीदना तथा नए वस्त्र, वाहन, संपत्ति, इलेक्ट्रॉनिक्स या कोई भी मूल्यवान वस्तु खरीदें।
 
2. निवेश: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश योजनाओं में निवेश करें।
 
3. नया कार्य प्रारंभ: शुभ कार्यों की शुरुआत, जैसे गृह प्रवेश, व्यापार की शुरुआत/ नया व्यवसाय, नौकरी या कोई भी महत्वपूर्ण परियोजना शुरू करें। इसके अलावा संगठन, कंपनी या फर्म रजिस्ट्रेशन आदि शुरू करना।
 
4. पूजा-पाठ: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। तथा धार्मिक कार्यों जैसे पूजा-पाठ, व्रत आदि का आयोजन करना।
 
5. दान: पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल या सोने का दान करें।ALSO READ: सावन माह में गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, करें 3 उपाय, खरीदें 3 शुभ वस्तुएं
 
6. पौधारोपण: हरियाली अमावस्या के साथ होने के कारण इस दिन शुभ पौधे (जैसे तुलसी, शमी, आंवला) लगाना भी अत्यंत फलदायी होगा।
 
7. कौन से कार्य करें: मंत्र जाप, दान दान, पूजा पाठ, नव निवेश, वाहन, सोना चांदी खरीदना, गृह प्रवेश, विद्यारम्भ।
 
सोना, चांदी, भूमि, हल्दी, वाहन, घर आदि के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है। यह गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग आपके जीवन में धन, समृद्धि और सौभाग्य लाए, ऐसी कामना है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: कब से कब तक रहेगा गुरु पुष्य नक्षत्र, पूजा और खरीदी का शुभ मुहूर्त क्या है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

World Environment Day 2026: वृक्ष से जुड़े हिंदू व्रत एवं त्योहार

05 June Birthday: आपको 5 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

अधिकमास की भानु सप्तमी 2026 कब है? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय

अगला लेख