घर में केले का पेड़ होना कैसा माना जाता है?

Webdunia
रविवार, 18 सितम्बर 2022 (12:02 IST)
हिन्दू धर्म में केले का पेड़ बहुत ही पवित्र माना जाता है। दक्षिण भारत में केले का पेड़ बहुतायत में पाया जाता है। केले का फल, फूल, पत्ते, तना, जड़ और डंडल इन छह चीजों का उपयोग होता है और इनके कई फायदे भी हैं। उत्तर भारत में खाकरे या पलाश के पत्ते तो दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर प्राचीनकाल से ही भोजन परोसकर खाया जाता रहा है और प्रसाद बांटा जाता है। आओ जानते हैं कि इसे घर में लगाने से क्या होगा।
 
घर में केले का पेड़ लगाने से क्या होगा | What will happen if you plant a banana tree at home:
 
1. कहते हैं कि केले का पेड़ जिसके भी घर आंगन में लगा तो समझो साक्षात विष्णु और लक्ष्मी का वास रहेगा।
 
2. केले के पत्तों पर भोजन करने से आयु और आरोग्य में वृद्धि होती है। इसका उपयोग करते रहने से पेट संबंधी सभी रोग समाप्त हो जाते हैं।
3. यह पेड़ जहां भी लगा होता है वहां कभी भी सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
 
4. केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलने लगता है।
 
5. इसके घर में होने से वैवाहिक जीवन की कठिनाइयां दूर होती है। अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो जाता है।
 
6. उच्च शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में यह पौधा सहायक सिद्ध होता है, क्योंकि इसमें से लगातार शांतिमय और सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।
 
7. माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ में जल अर्पित करना और इसकी पूजा करना शुभ है।
 
8. यह पेड़ जहां भी लगा होता है वहां घर में संतान हमेशा सुखी और संकटों से दूर रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, युद्ध का बजेगा बिगुल, समुद्र में उठेगा तूफान, धरती पर आएगा भूकंप

दूसरे सोमवार के दिन कामिका एकादशी का संयोग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल, इस तरह से करें उपवास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए सावन में जरूर करें शिव जी का ये उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

सावन मास के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का दुर्लभ संयोग, कर्ज से मुक्ति के 3 अचूक उपाय

Horoscope of the Week: सप्ताहवार राशिफल: करियर, प्यार और स्वास्थ्य पर असर

बुध ग्रह का वक्री गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

वृंदावन में एक माह के लिए श्रीकृष्ण पूजा प्रारंभ, जन्माष्टमी तक रहेंगे ये 4 उत्सव

कामिका एकादशी का व्रत रखने के क्या हैं फायदे, जानिए कैसे करें व्रत

अगला लेख