वरुणा और असि नदी के नाम पर बना है वाराणसी, रोचक जानकारी

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 23 मई 2022 (17:02 IST)
24th May birthday of varanasi : वाराणसी को काशी और बनारस भी कहते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार काशी एक प्राचीन नगरी है। प्राचीनकाल में भारत के 16 जनपदों में से एक काशी भी थी। वर्तमान में 24 मई को वाराणसी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, क्योंकि गजेटियर में पहली बार दर्ज वाराणसी शहर का आधिकारिक नाम 24 मई 1956 को स्‍वीकारने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी। इसके पूर्व वाराणसी जिले का नाम स्‍थाई नहीं था। कोई इसे बनारस तो कोई काशी कहा करता था।
 
 
कहते हैं कि इलाहाबाद राजकीय प्रेस में ईशा बसंती जोशी के संपादकत्‍व में यह गजेटियर वर्ष 1965 में प्रकाशित भी किया गया था। गजेटियर के 531 पन्‍नों में दर्ज दास्‍तान में वाराणसी शहर में इतिहास, भूगोल और पर्यावरण ही नहीं बल्कि मंदिरों और महत्‍वपूर्ण स्‍थलों के बारे में भी विस्‍तार से वर्णन किया गया है। आओ जानते हैं इसकी प्राचीनता पर रोचक जानकारी।
 
1. पौराणिक मान्‍यता के अनुसार इस शहर का न आदि है न अंत है और यह भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी हुई है। 
 
2. इसकी स्थापना भगवान शिव ने की थी। भैरव यहां के कौतवाल है। आदिकाल में आदिशाक्ति और सदाशिव यहां निवास करते थे।
 
3. दो नदियों वरुणा और असि के मध्य बसा होने के कारण इसका नाम वाराणसी पड़ा। 
 
4. वाराणसी को प्राचीन काल में अविमुक्त, आनंदवन, रुद्रवास के नाम भी पहचाना जाता था। इसके करीब 18 नाम- वाराणसी, काशी, फो-लो-नाइ (फाह्यान द्वारा प्रदत्‍त नाम), पो-लो-निसेस (ह्वेनसांग द्वारा प्रदत्‍त नाम), बनारस (मुस्लिमों द्वारा प्रयुक्‍त), (अंग्रेजों द्वारा प्रयुक्त) बेनारस है। इसके अलावा अविमुक्त, आनन्दवन, रुद्रवास, महाश्मशान, जित्वरी, सुदर्शन, ब्रह्मवर्धन, रामनगर, मालिनी, पुष्पावती, आनंद कानन और मोहम्मदाबाद आदि नाम भी इसे जाना जाता है।
5. काशी में मिले लोगों के निवास के प्रमाण 3,000 साल से अधिक पुराने हैं। हालांकि कुछ विद्वान इसे करीब 5,000 साल पुराना मानते हैं। लेकिन हिन्दू धर्मग्रंथों में मिलने वाले उल्लेख के अनुसार यह और भी पुराना शहर है। काशी संसार की सबसे पुरानी नगरी है।
 
6. विश्व के सर्वाधिक प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में काशी का उल्लेख मिलता है। यूनेस्को ने ऋग्वेद की 1800 से 1500 ई.पू. की 30 पांडुलिपियों को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि यूनेस्को की 158 सूची में भारत की महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की सूची 38 है। इसका मतलब यह कि 1800+2022= 3822 वर्ष पुरानी है काशी। वेद का वजूद इससे भी पुराना है। विद्वानों ने वेदों के रचनाकाल की शुरुआत 4500 ई.पू. से मानी है या‍नी आज से 6500 वर्ष पूर्व। हालांकि हिन्दू इतिहास के अनुसार 10 हजार वर्ष पूर्व हुए कश्यप ऋषि के काल से ही काशी का अस्तित्व रहा है।
 
7. पुराणों के अनुसार पहले यह भगवान विष्णु की पुरी थी, जहां श्रीहरि के आनंदाश्रु गिरे थे, वहां बिंदुसरोवर बन गया और प्रभु यहां बिंधुमाधव के नाम से प्रतिष्ठित हुए। महादेव को काशी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इस पावन पुरी को विष्णुजी से अपने नित्य आवास के लिए मांग लिया। तब से काशी उनका निवास स्थान बन गई। काशी में हिन्दुओं का पवित्र स्थान है 'काशी विश्वनाथ'।
 
8. भगवान बुद्ध और शंकराचार्य के अलावा रामानुज, वल्लभाचार्य, संत कबीर, गुरु नानक, तुलसीदास, चैतन्य महाप्रभु, रैदास आदि अनेक संत इस नगरी में आए। 
 
9. एक काल में यह हिन्दू धर्म का प्रमुख सत्संग और शास्त्रार्थ का स्थान बन गया था। संस्कृत पढ़ने के लिए प्राचीनकाल से ही लोग वाराणसी आया करते थे।
 
10. वाराणसी के घरानों की हिन्दुस्तानी संगीत में अपनी ही शैली है। सन् 1194 में शहाबुद्दीन गौरी ने इस नगर को लूटा और क्षति पहुंचाई। मुगलकाल में इसका नाम बदलकर मुहम्मदाबाद रखा गया। बाद में इसे अवध दरबार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में रखा गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 2 वास्तु यंत्र रखने से होता है वास्तु दोष दूर

25 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

25 अप्रैल 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

1 मई 2024 से बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी और सुख की वर्षा होगी

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

1 मई से गुरु वृषभ राशि में, जानें किन राशियों की कन्या जातकों के विवाह में बनेंगे बाधक

अगला लेख