Hanuman Chalisa

सचिन तेंदुलकर का शोभा डे को करारा जवाब...

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2016 (22:36 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के सद्भावना दूत सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित टिप्पणी देने वाली प्रख्यात लेखिका शोभा डे को करारा जवाब देते हुए कहा है कि खेलों के सबसे बड़े आयोजन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना कोई मजाक नहीं है।
                  
शोभा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था, ओलंपिक में भरतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य है- रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। धन और अवसर की ये कैसी बर्बादी है।  अपने इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोभा निशाने पर आ गईं हैं।  
              
भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने खेलगांव का दौरा करने वाले सचिन ने यहां वापसी के बाद कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना मजाक नहीं है। सचिन ने कहा, ओलंपिक धरती का सबसे बड़ा खेल आयोजन है जहां विश्वभर के शीर्ष एथलीट जमा होते हैं और इसमें हिस्सा लेना मजाक नहीं है।   
           
सचिन ने कहा, प्रत्येक एथलीट का ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन में खेलना सपना होता है और वह जीत के लिए अपना शत-प्रतिशत देता है। हमें उनकी खिंचाई की जगह उनका समर्थन करना चाहिए ताकि वे अच्छा प्रदर्शन कर देश के लिए पदक हासिल कर सकें।
            
इससे पहले कई दिग्गज एथलीटों ने भी शोभा डे के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। अपने आखिरी ओलंपिक रियो में पदक से चूकने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने इसे अनुचित बताया था और कहा था, यह ठीक नहीं है। आपको अपने देश के एथलीटों पर गर्व होना चाहिए जो पूरे विश्व के खिलाड़ियों का सामना कर रहे हैं। (वार्ता)  

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख