सचिन तेंदुलकर का शोभा डे को करारा जवाब...

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2016 (22:36 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के सद्भावना दूत सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खिलाड़ियों पर विवादित टिप्पणी देने वाली प्रख्यात लेखिका शोभा डे को करारा जवाब देते हुए कहा है कि खेलों के सबसे बड़े आयोजन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना कोई मजाक नहीं है।
                  
शोभा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था, ओलंपिक में भरतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य है- रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। धन और अवसर की ये कैसी बर्बादी है।  अपने इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोभा निशाने पर आ गईं हैं।  
              
भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने खेलगांव का दौरा करने वाले सचिन ने यहां वापसी के बाद कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना मजाक नहीं है। सचिन ने कहा, ओलंपिक धरती का सबसे बड़ा खेल आयोजन है जहां विश्वभर के शीर्ष एथलीट जमा होते हैं और इसमें हिस्सा लेना मजाक नहीं है।   
           
सचिन ने कहा, प्रत्येक एथलीट का ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन में खेलना सपना होता है और वह जीत के लिए अपना शत-प्रतिशत देता है। हमें उनकी खिंचाई की जगह उनका समर्थन करना चाहिए ताकि वे अच्छा प्रदर्शन कर देश के लिए पदक हासिल कर सकें।
            
इससे पहले कई दिग्गज एथलीटों ने भी शोभा डे के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। अपने आखिरी ओलंपिक रियो में पदक से चूकने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने इसे अनुचित बताया था और कहा था, यह ठीक नहीं है। आपको अपने देश के एथलीटों पर गर्व होना चाहिए जो पूरे विश्व के खिलाड़ियों का सामना कर रहे हैं। (वार्ता)  

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

दूसरे दर्जे की वेस्टइंडीज टीम ने दक्षिण अफ्रीका को दी पहले T20I में 28 रनों से बड़ी मात

केएल राहुल ने लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर के भरे कान, बोर्ड को किया बदनाम

IPL 2024 में बैंगलुरु ने सच में दिल जीते, ड्रेसिंग रुम का ऐसा रहा माहौल (Video)

T20I World Cup से पहले नीदरलैंड्स ने किया भाई को भाई से रीप्लेस

अमेरिका से 6 रनों से हारकर बांग्लादेश ने गंवाई T20I सीरीज, दो लगातार उलटफेर (Video)

अगला लेख