Hanuman Chalisa

महामानव' बोल्ट की 'स्प्रिंट स्वीप'

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2016 (08:53 IST)
रियो डि जेनेरियो। धरती के सबसे तेज धावक, अविश्वसनीय एथलीट और खुद को दिग्गज बता चुके  जमैका के उसेेन बोल्ट ने अपने सपने को पूरा करते हुए रियो ओलंपिक में चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीतने के साथ 'स्प्रिंट स्वीप' कर ली है।
 
बोल्ट ने रियो ओलंपिक शुरू होने से पहले कहा था कि वह अपने आखिरी ओलंपिक खेलों में 'स्प्रिंट स्वीप' करना चाहते हैं और यही उनका सपना है। बोल्ट ने यहां फर्राटा दौड़ 100 और 200 मीटर के बाद चार गुणा 100 मीटर रिले स्वर्ण भी जीत लिया है जो उनकी इन तीनों रेसों में बीजिंग और लंदन ओलंपिक के बाद लगातार तीसरी ओलंपिक स्वर्णिम हैट्रिक है।
 
दो दिन पहले 30 वर्ष के हुए बोल्ट का रियो ओलंपिक में यह लगातार तीसरा स्वर्ण पदक और कुल नौवां ओलंपिक स्वर्ण है।
 
बोल्ट ने जमैकन टीम की अगुवाई करते हुए चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया। जमैका की टीम ने 37.27 सेकेंड में रेस पूरी करते हुये पहला स्थान हासिल किया। जापान की टीम ने 37.60 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत हासिल किया जो उनका ओलंपिक स्प्रिंट रिले में पहला पदक है। वहीं 37.64 सेकेंड के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर रहा और कांस्य पदक जीता। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख