प्रेम गीत: मैं एक प्यासा प्रेमी

शम्भू नाथ
मैं प्यासा एक प्रेमी हूं,
जो इधर-उधर भटकता हूं।
अपनी प्यारी प्रिया के गम में,
बिन बरसात तड़पता हूं।
 
मैं घर वालों के अरमानों का,
एक अनमोल सितारा था।
अपने घर वालों का प्यारा,
उनकी आंखों का तारा था।
 
पढ़ते-पढ़ते इश्क लगाया,
अब आंखों से आंसू छिड़कता हूं।
 
कुछ दिन तक मौसम मूक बना था,
सपने बहुत सजाए थे।
उसके प्यार में पींगे भरते,
सावन में गीत भी गाए थे।
 
वह दूर गई अब न आएगी,
यही सोचकर बिलखता हूं।
 
शायद उसकी शादी हो गई,
या दे दी होगी कूद के जान।
मैं तो उसका आशिक बन बैठा,
बन न सका प्यारा इंसान।
 
उसके ही ख्यालों में अब तक,
टूटे बाल झटकता हूं...! 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख