Hanuman Chalisa

कविता : आ जाती हैं कुछ यादें

Webdunia
-डॉ. रूपेश जैन 'राहत'
धूल की पर्तों के नीचे तस्वीरों में अहसास जगाती हुई,
ख़्वाहिशें कांधे पे लिए कुछ इठलाती हुईं,
आ जाती हैं कुछ यादें दिल को बहकाती हुईं।
 
चढ़ती हुई जवानी में फ़ितरतन नगमे गुनगुनाती हुई,
बेशर्मी में मुस्कुराते, गले लगते शर्माती हुई,
आ जाती हैं कुछ यादें दिल को बहकाती हुईं।
 
चादर पे जुम्बिशें, रात चांदनी जाती हुई,
शोख़ नखरे, बलखाती, हसरतें दौड़ाती हुईं,
आ जाती हैं कुछ यादें दिल को बहकाती हुईं।
 
कश्मकश में कतराती, इशारा दे जाती हुई,
दबे पांव आकर, शोला भड़काती हुई,
आ जाती हैं कुछ यादें दिल को बहकाती हुईं।
 
नजर उठा के देखो तो बेचैन कर जाती हुई,
हवा के रुख पे जज़्बात सजाती हुई,
आ जाती हैं कुछ यादें दिल को बहकाती हुईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख