Hanuman Chalisa

प्रेम दिवस पर नई कविता : आसान नहीं है प्रेम

देवेन्द्र सोनी
आसान नहीं है
प्रेम पर लिखना
प्रेम को समझना
उसे जीना या
फिर परिभाषित कर
उसे बांधना शब्दों में। 
 
प्रेम का कोई
पर्याय भी नहीं है 
प्रेम तो शाश्वत है
सत्यम्, शिवम् और
सुंदरम् है। 
 
वह
यहां-वहां नहीं 
हमारे ही घट-घट में
रहता है विराजित 
जिसे हम 
जानते-बूझते हुए भी 
करते हैं अनदेखा
और खोजते रहते हैं 
यहां-वहां।
 
प्रेम रहता है उस
कस्तूरी की तरह
जो मौजूद है
हमारे ही अंदर
पर जानते हुए भी हम
भटकते हैं
उसे पाने के लिए 
मृग की ही तरह 
यहां-वहां।
 
नहीं होते हैं संतुष्ट
ममत्व, स्नेह और अपनत्व से 
इसीलिए प्रेम 
नहीं रह गया है अब प्रेम 
बदल गया है रूप उसका 
सांसारिक वासनाओं में।
 
जी हां,
नहीं देता मैं
सफल/असफल प्रेम का
कोई उदाहरण
जिनसे भरा है इतिहास।
 
इतिहास तो अब
रचना होगा नया
मिलकर हम सबको 
आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए।
 
समझाना होगा उन्हें
प्रेम के सही अर्थ 
जिससे बने माहौल
सौहार्द, समन्वय और 
संस्कारों का 
घर, परिवार, समाज 
और देश में। 
 
क्या हम तैयार हैं
नए ढंग से परिभाषित करने
प्रेम को?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख