Hanuman Chalisa

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाना है मज़ेदार तो जानिए ये 5 टिप्स

Webdunia
बुधवार, 4 जनवरी 2023 (13:25 IST)
- ईशु शर्मा

आज के ज़माने में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप या एक दूसरे से दूर रहकर रिश्ता निभाना काफ़ी आम बात है पर इस रिश्ते को बरक़रार रखना उतना ही मुश्किल है क्योंकि आज-कल की भाग-दौड़ ज़िन्दगी में हम खुद को भी समय नहीं दे पाते हैं। एक बेहतर और लगातार बातचीत के ज़रिये आप अपनी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मज़बूत बना सकते है। साथ ही आप अपने रिश्ते को इंटरनेट और सोशल मीडिया के ज़रिए काफ़ी रोचक भी बना सकते है। तो यहां पढ़िए 5 ऐसे टिप्स जो आप अपने पार्टनर के साथ प्रयास कर सकते हैं।
 
1. मूवी नाईट प्लान करें
इंटरनेट पर कई ऐसी एप्लीकेशन मौजूद हैं जिसके ज़रिये आप साथ में मूवी देख सकते हैं। साथ ही कई सारे ओट प्लेटफार्म के एडवांस प्लान में ऐसे विकल्प मौजूद होते हैं। इसके अलावा आप ज़ूम या वीडियो कॉल के ज़रिये भी मूवी नाईट प्लान कर सकते हैं।
 
2. स्नेप शेयर करें 
यहां स्नेप का मतलब किसी एप्लीकेशन से नहीं बल्कि आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ तस्वीरें शेयर कर सकते हैं। तस्वीरें आप या आपके दिनचर्या से जुड़ीं हो सकती हैं। साथ ही आप अपनी तस्वीर के साथ क्यूट कैप्शन भी लिख सकते हैं।
 
 
3. पर्सनल व्लॉग बनाएं 
आपने कई इन्फ्लुएंसर के व्लॉग देखें होंगे पर आप पर्सनल व्लॉग के ज़रिये एक दूसरे के भी इन्फ्लुएंसर बन सकते हैं। हर दिन एक छोटी वीडियो के ज़रिये आप अपने दिन की कोई भी अच्छी बात बता सकते हैं।
 
4. ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डर करें 
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लंच या डिनर पर जाना मुमकिन तो नहीं है पर आप अपने पार्टनर के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन के ज़रिये फ़ूड ऑर्डर कर सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के साथ इमोशनली सपोर्ट भी कर सकते हैं। 
 
5. सोंग प्लेलिस्ट शेयर करें 
आप अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे आप एक दूसरे की पसंद को और बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख