यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए रूस की 130 बसें तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (14:19 IST)
मॉस्को। रूस से भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयास तेज हो गए हैं। रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक यूक्रेन के खारकीएव और सुमी से भारतीयों और अन्य विदेशी नागरिकों को ले जाने के लिए रूस की 130 बसें तैयार हैं। लोगों को यहां से रूस के बेलग्राद इलाके में ले जाया जाएगा। रूस के नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर के प्रमुख करनल जनरल मिखाइल मिजिंत्सेव ने इसकी जानकारी दी है।

ALSO READ: ‘मास्‍को’ में मौजूद ये 6 लोग नहीं जानते कि रूस- यूक्रेन में हो रहा है भयानक युद्ध, आखि‍र क्‍या है वजह!
 
उनके अनुसार भारतीय और अन्य विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए रूस की 130 अच्छी बसें खारकीएव और सुमी जाने के लिए बेलग्राद में 2 चेक प्वॉइंट्स पर खड़ी हैं। मिखाइल मिजिंत्सेव के मुताबिक चेक प्वॉइंट्स पर ठहरने और आराम के लिए अस्थायी इंतजाम किए गए हैं। शरणार्थियों को गर्म खाना दिया जाएगा। वहां पर्याप्त दवाओं के साथ मोबाइल क्लिनिक भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
इसके बाद इन लोगों को बेलग्राद शहर में भेजा जाएगा ताकि वहां से वे अपने देश लौट सकें। रूस के सैन्य विमान भी इसमें मदद करेंगे। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 2 बार फोन पर बात हो चुकी है। इसमें भारतीयों की सुरक्षित निकासी को लेकर चर्चा की गई थी।(फ़ाइल चित्र)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख