यूक्रेन के मारियुपोल में खंडहर बनी इमारत में मिले 200 शव

Webdunia
बुधवार, 25 मई 2022 (15:24 IST)
कीव। यूक्रेन के मारियुपोल में एक अपार्टमेंट की इमारत के भूतल में मलबे से करीब 200 शव मिले हैं। पीड़ितों की संख्या इसे युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक बताती है।
 
मेयर के एक सलाहकार पेट्रो एंड्रीशचेंको ने कहा कि शव सड़ रहे थे और बदबू फैल रही थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि शवों को कब ढूंढा गया था।
 
इस बीच, पूर्वी औद्योगिक गढ़ डोनबास से व्यापक युद्ध की सूचना मिली है। रूस के सैनिकों ने औद्योगिक शहर पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही रूस ने सिविएरोडोनेट्स्क और अन्य शहरों को घेरने और कब्जा करने के प्रयासों को तेज कर दिया है।
 
क्षेत्रीय गवर्नर के अनुसार, डोनबास के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में 12 लोग मारे गए। डोनबास के लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि यह क्षेत्र आठ वर्षों में अपने ‘‘सबसे कठिन समय’’ का सामना कर रहा है।
 
गवर्नर सेरही हैदाई ने टेलीग्राम पर लिखा कि रूसी एक ही समय में सभी दिशाओं में आगे बढ़ रहे हैं। उनके पास बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार हैं। आक्रमणकारी हमारे शहरों को खत्म कर रहे हैं, चारों ओर सब कुछ नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुहान्स्क भी मारियुपोल बन रहा है।
 
मारियुपोल पर हमले के दौरान, रूस ने एक प्रसूति अस्पताल और एक थिएटर पर हवाई हमला किया जहां नागरिकों ने शरण ली थी। एसोसिएटेड प्रेस ने जांच में पाया कि थिएटर हमले में करीब 600 लोग मारे गए, जो यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा अनुमानित आंकड़े से दोगुनी संख्या है।
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसियों पर संपूर्ण युद्ध छेड़ने और अपने देश पर जितना संभव हो उतना कहर ढाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

अगला लेख