यूक्रेन में युद्ध के बीच 'किराए की कोख' से पैदा बच्चों को अपने मां-बाप का इंतजार

Webdunia
रविवार, 20 मार्च 2022 (14:24 IST)
कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बम रोधी आश्रय स्थल में किराए की कोख से जन्मे कम से कम 20 बच्चे अपने विदेशी माता-पिता के युद्धग्रस्त देश में आने और उन्हें ले जाने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले जन्मे इन बच्चों की अच्छी देखभाल हो रही है, लेकिन बेसमेंट में रहने के बावजूद उन्हें समय-समय पर होने वाली गोलाबारी की आवाज साफ सुनाई देती है।

सरोगेसी केंद्रों की कई नर्सें भी आश्रय स्थल में ही रह रही हैं, क्योंकि उनके लिए रोजाना घर आना-जाना बहुत खतरनाक है। कीव पर कब्जे की कोशिशों में जुटे रूसी बलों को यूक्रेनी जवान कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

51 वर्षीय नर्स ल्युदमिलिया यशेंको ने कहा, हम यहां अपनी और बच्चों की जिंदगी की रक्षा के लिए रह रहे हैं। हम लगातार जारी बमबारी से बचने के लिए यहां सिर छिपा रहे हैं।

यशेंको के मुताबिक, वह ताजा हवा में सांस लेने के लिए कुछ समय के लिए आश्रय स्थल से जरूर निकलती हैं, लेकिन ज्यादा देर तक बाहर रहने की हिम्मत नहीं जुटा पातीं। वह अपने दोनों बेटों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जो मुल्क की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

यशेंको ने कहा, हम न के बराबर नींद ले रहे हैं। हम दिन-रात काम कर रहे हैं। यूक्रेन में सरोगेसी उद्योग तेजी से फलफूल रहा है। यह उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो विदेशी जोड़ों के लिए सरोगेसी की सेवा उपलब्ध कराते हैं। देश में किराए की कोख से जन्मे ज्यादातर बच्चों के माता-पिता यूरोप, लातिन अमेरिका और चीन में रहते हैं।

यशेंको ने यह नहीं बताया कि कितने मां-बाप अपने बच्चों को ले जाने आए हैं, कितने बच्चों को अभी भी अपने माता-पिता के  आने का इंतजार है और कितनी सरोगेट मांओं का हाल-फिलहाल में प्रसव होना है।

उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल में खाने और बच्चों से जुड़ी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें इन बच्चों के  माता-पिता के यूक्रेन आकर उन्हें साथ ले जाने का इंतजार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मरीजों से मिले

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत

Eid Clash : मेरठ, नूंह से लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर तक, ईद पर बवाल और तनातनी

अगला लेख