यूक्रेन में फंसे विदेशियों को निकालने के लिए 'सीजफायर', बनेगा ह्यूमन कॉरिडोर, 4 शहरों में साढ़े 12 बजे से लागू होगा

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (11:43 IST)
कीव। रूस की सेना ने यूक्रेन के 4 शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है। यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए ये कदम उठाया गया है। जिन 4 शहरों में सीजफायर लागू होगा, इनमें कीव, खारकीवख, मारियोपुल और सुमी शामिल हैं। यूक्रेन में सीजफायर भारतीय समय के अनुसार, आज (सोमवार को) दोपहर साढ़े 12 बजे से लागू होगा। स्पुतनिक के हवाले से खबर है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस से ह्यूमन कॉरिडोर खोलने की अपील की थी।

जिन 4 शहरों में सीजफायर लागू होगा, इनमें कीव, खारकीव समेत दो अन्य शहर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के सुमी में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं। वो अभी निकल नहीं पाए हैं। रूस की सेना की तरफ से सीजफायर के ऐलान के बाद यूक्रेन में फंसे नागरिक वहां से निकल पाएंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। यूक्रेन ने भारत से युद्ध को रोकने के   लिए मदद मांगी है। आज दोपहर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की फोन पर बातचीत होगी। पुतिन के अलावा पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

अगला लेख