यूक्रेन में खतरे में भारतीय बच्चे, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (14:42 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र के कथित तौर पर गोली लगने से घायल होने की घटना को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यूक्रेन में भारतीय छात्र खतरे में हैं, लेकिन केंद्र सरकार ‘पीआर एजेंसी’ बनी हुई है।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'एक और भारतीय छात्र को गोली लगी...यूक्रेन-रूस युद्ध में बच्चों पर हर पल ख़तरा है। मग़र मोदी सरकार सिर्फ़ पीआर एजेंसी बनी हुई है।'
 
<

एक और भारतीय छात्र को गोली लगी...#UkraineRussiaWar में बच्चों पर हर पल ख़तरा है। मग़र मोदी सरकार सिर्फ़ PR एजेंसी बनी हुई है।

जो हज़ारों बच्चे यूक्रेन के अंदर भारी हमलों के बीच से निकल नहीं पा रहे उन्हें कब निकालेंगे ?

चार मंत्रियों को क्या सिर्फ ताली बजाने के लिए भेजा है ? pic.twitter.com/GC00ak073s

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 4, 2022 >सुरजेवाला ने नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह के एक बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि बमों/मिसाइलों के हमलों में 9 दिनों से फ़ंसे बच्चों को मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि अल्टीमेटम था तो पहले क्यों नहीं निकले, थोड़ा लम्बा रास्ता तय करके आ जाइये, जब आप सारे ख़तरों से बचकर आ जाएंगे तो हम आपकी अगवानी कर लेंगे.....। ये देश के मंत्री हैं या ट्रैवल एजेंट?
 
 
गौरतलब है कि वीके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र कथित तौर पर गोली लगने से घायल हो गया है। सिंह, इस समय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उसके पड़ोसी देश पोलैंड में हैं।
 
मंत्री ने कहा कि आज, हमें पता चला है कि कीव छोड़कर जा रहे एक छात्र को गोली लग गई है। उसे वापस कीव ले जाया गया है। युद्ध में ऐसा होता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में आई तेजी

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

अगला लेख