Russia-Ukraine War : 40 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा यूक्रेन, यूरोप में सबसे बड़ा शरणार्थी संकट

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (17:22 IST)
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि रूस के हमले के बाद से अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में यह सबसे बड़ा शरणार्थी संकट है। शरणार्थियों के लिए संरा उच्चायुक्त ने एक वेबसाइट पर बुधवार को पोस्ट किया कि अब तक लगभग 40 लाख 10 हजार लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

इनमें से 23 लाख लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। सहायता कर्मियों ने कहा कि यूक्रेन में लगभग 65 लाख लोग बेघर हो गए हैं। रूस-यूक्रेन जंग का आज 35वां दिन है। इस दिन के साथ युद्ध विराम की उम्मीद भी जगी है। दरअसल, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को इस्तांबुल में मिले थे। यहां कीव और चर्नीहीव पर हमले कम करने को लेकर सहमति बनी। वार्ता के बाद पुतिन और जेलेंस्की के बीच सीधी मुलाकात की उम्मीद भी जगी है।

चेर्नीहीव के मेयर व्लादिस्लाव अट्रोशेंको ने कहा है कि रूस ने अपने सैन्य अभियान को धीमा करने का वादा करने के बावजूद चेर्नीहीव पर हमले तेज किए हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का एक और सबूत है कि रूस झूठ बोलता है। वो कह रहे हैं कि हमले कम किए जाएंगे, लेकिन असलियत यह है कि हमले और तेज हुए हैं।

खारकीव से अपने पिता के साथ पोलैंड पहुंचे युवक निकाले नजारोव ने कहा, मैं नहीं जानता कि क्या हम अब भी रूस पर भरोसा कर सकते हैं? रूस द्वारा मंगलवार को कीव और अन्य जगहों पर सैन्य कार्रवाई में कटौती करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद नाजरोव को इस वादे पर भरोसा नहीं है।

यूक्रेनी नागरिक ने कहा कि उन्हें पूर्वी यूक्रेन में हमले और तेज होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ऐसे में खारकीव वापस नहीं जा सकते। हम पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के नए चरण को लेकर भयभीत हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो, देवर संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्‍या, चैट से हुआ साजिश का भंड़ाफोड़

Maharashtra विधानसभा में रमी खेलते हुए पकड़े गए महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, वायरल वीडियो के बाद देने लगे सफाई

जल्द ही बच्चों का होगा Biometric Update, UIDAI कर रहा परियोजना पर काम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

अगला लेख