जापानी अरबपति ने जेलेंस्की को लिखा ‘भावुक खत’, दान किए लाखों डॉलर और रूस के लिए कही ये बात

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (16:47 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच इस वक्त भीषण युद्ध चल रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के कई शहरों में लगातार मिसाइलों से हमले कर रही है।

यूक्रेन दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा है। इसी बीच जापान के अरबपति हिरोशी मिकितानी ने रविवार को कहा कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण लोकतंत्र के लिए चुनौती है।

उन्होंने यूक्रेन सरकार को 8.7 मिलियन डॉलर (करीब 65 करोड़ रुपये) दान करने का फैसला किया है। मिकितानी ने कहा कि उन्होंने 2019 में कीव का दौरा किया था और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी।

ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी राकुटेन (Rakuten) के संस्थापक मिकितानी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को संबोधित एक पत्र में कहा कि 1 बिलियन येन (8.7 मिलियन डॉलर) का दान "यूक्रेन में हिंसा के शिकार लोगों की मदद करने के लिए मानवीय गतिविधियों" के लिए किया जाएगा। मेरे विचार आपके और यूक्रेन के लोगों के साथ हैं। मेरा मानना ​​​​है कि एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक यूक्रेन को अन्यायपूर्ण बल से रौंदना लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है"

जापानी अरबपति ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन इस मुद्दे को शांति से सुलझा सकते हैं और यूक्रेन के लोगों को जल्द से जल्द शांति मिल सकती है"

दुनिया भर के लोग और संगठन युद्ध का संकट झेल रहे यूक्रेन की मदद के लिए दान कर रहे हैं। रूस के आक्रमण के बाद दुनिया भर के देशों ने उस पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं। हालांकि रूस पर इसका कोई दबाव नजर नहीं आ रहा।

जापानी सरकार ने भी रूस पर प्रतिबंधों की भी घोषणा की है, जिसमें संपत्ति को फ्रीज करना और रूसी सेना से संबंधित संगठनों को सेमीकंडक्टर जैसे प्रमुख निर्यात पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।

इस वक्त रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध चल रहा है अब तक दोनों देशों के सैकड़ों सैनिकों की इसमें जान जा चुकी है। यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना जबरदस्त मिसाइल हमले और बमबारी कर रही है, जिससे सैकड़ों नागरिक भी मारे जा चुके हैं और यह युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख