Russia-Ukraine War : जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखा बातचीत का प्रस्ताव, इसराइल के PM से की मध्यस्थता की अपील

Webdunia
रविवार, 13 मार्च 2022 (00:17 IST)
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध विराम होने पर वह इजराइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।
 
जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से कहा कि वह यरुशलम में पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। बेनेट ने पुतिन के साथ बैठक के लिए मास्को का दौरा किया तथा जेलेंस्की, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ कई बार बात की।
 
जेलेंस्की ने कहा कि बेनेट ने उन्हें पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में सूचित किया। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह विवरण साझा नहीं कर सकते। पुतिन ने जेलेंस्की की ओर से वार्ता के लिए पहले किए गए कई प्रस्तावों की अनदेखी की है।
ALSO READ: युद्ध के खिलाफ रूस में ही उठने लगी है युवाओं की आवाज
जेलेंस्की ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस यूक्रेन की राजधानी पर तभी कब्जा कर सकता है ‘यदि वे हम सभी को मार डालते हैं।’
ALSO READ: यूक्रेन पर रूस ने मचाई तबाही, अब तक 810 मिसाइलें दागी, मस्जिद भी चपेट में
जेलेंस्की ने कहा कि अगर यही उनका लक्ष्य है, तो उन्हें आने दें। राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वे रिहायशी इलाकों समेत अन्य जगहों पर बमबारी करना जारी रखते हैं और पूरे क्षेत्र की ऐतिहासिक स्मृति को मिटा देते हैं, तो वे कीव में दाखिल हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख