Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर पुतिन का जवाब- लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप से कहा कि रूस यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को नहीं छोड़ेगा, भले ही वह बातचीत में शामिल हो।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia-Ukraine war

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मॉस्को , शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (00:05 IST)
क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा पाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को फोन पर बातचीत के दौरान ईरान, यूक्रेन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी। ट्रंप के व्हाइट हाउस लौटने के बाद से यह फोन पर उनकी छठी बातचीत थी। इसमें क्रेमलिन की ओर से आश्वासन दिया गया कि वह यूक्रेन पर बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है।
ALSO READ: क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा
हालांकि पुतिन ने ट्रंप को सीधा संदेश भी दिया कि बातचीत भले होगी, लेकिन वह अपने लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा। 
 
पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि ईरान के हालात पर चर्चा करते हुए पुतिन ने सभी मुद्दों को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने की आवश्यकता पर बल दिया। अमेरिका ने 22 जून को ईरान के तीन स्थलों पर हमला किया, जिससे वह तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के उद्देश्य से इजराइल के युद्ध में शामिल हुआ।
यूक्रेन में संघर्ष के बारे में उशाकोव ने कहा कि ट्रंप ने लड़ाई को शीघ्र रोकने के लिए अपने प्रयास पर बल दिया तथा पुतिन ने कीव के साथ वार्ता जारी रखने के लिए मॉस्को की इच्छा व्यक्त की।
 
नाटो में शामिल होने की कोशिश छोड़नी
पुतिन ने तर्क दिया है कि उन्होंने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के प्रयास से रूस के लिए उत्पन्न खतरे को दूर करने और यूक्रेन में रूसी भाषियों की रक्षा के लिए फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजी थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी संभावित शांति समझौते में यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़नी होगी तथा रूस के क्षेत्रीय आधिपत्य को मान्यता देनी होगी।
दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को बातचीत पेंटागन की इस पुष्टि के बाद हुई है कि अमेरिका यूक्रेन को कुछ हथियारों की आपूर्ति रोक रहा है। उशाकोव ने कहा कि ट्रंप-पुतिन वार्ता में यूक्रेन को कुछ अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति को निलंबित करने पर चर्चा नहीं हुई। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार