यूक्रेन संकट : ब्रिटिश PM जॉनसन ने पुतिन को घेरने की बनाई योजना, जानें उनके 6 सूत्री एजेंडे के बारे में

Webdunia
रविवार, 6 मार्च 2022 (22:16 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस-यूक्रेन संकट के समाधान के लिए रविवार को 6 सूत्री योजना पेश की और संघर्ष समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयासों में तेजी लाने की वकालत की।
 
अगले सप्ताह लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर दुनिया भर के नेताओं की मेजबानी करने से पहले ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में अपने लेख में जॉनसन ने दोहराया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को ‘सेना के बल पर’ पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को फिर से लिखने में किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देना चाहिए।
जॉनसन लिखते हैं- पुतिन को असफल होना चाहिए और इस आक्रामक कदम में उन्हें असफल होना ही चाहिए। नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए यह पर्याप्त नहीं है... हमें सैन्य ताकत के बल पर नियमों को फिर से लिखने के प्रयास का बचाव करना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि दुनिया देख रही है। यहां भविष्य के इतिहासकार नहीं, बल्कि यूक्रेन के लोग हमारे जज बनेंगे।
 
जॉनसन की रणनीति में शामिल 6 बिंदु हैं...
 
1) दुनिया के नेताओं को यूक्रेन के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन’ बनाना चाहिए।
 
2) उन्हें यूक्रेन को ‘आत्मरक्षा के उसके प्रयासों’ का भी समर्थन करना चाहिए।
 
3) रूस पर आर्थिक दबाव को और बढ़ाना चाहिए।
 
4) अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई के ‘धीरे-धीरे सामान्यीकरण’ का विरोध करना चाहिए।
 
5) युद्ध का कूटनीतिक समाधान निकाला जाना चाहिए, लेकिन यूक्रेन की वैध सरकार की पूर्ण भागीदारी के साथ।
 
6) उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के बीच ‘सुरक्षा और लचीलेपन को मजबूत बनाने के लिए त्वरित अभियान’ चलाया जाना चाहिए।
 
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और डच प्रधानमंत्री मार्क रूते सोमवार को जॉनसन से मिलेंगे। मंगलवार को चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के नेता भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख