Russia-Ukraine War : यूक्रेन ने पुतिन के करीबी को लिया हिरासत में, रूस में आक्रोश

Webdunia
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (17:13 IST)
कीव (यूक्रेन)। यूक्रेन ने भगोड़े नागरिक विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लिया है, जो देश में रूस समर्थक पार्टी के पूर्व नेता और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। इस गिरफ्तारी को लेकर यूक्रेन में उत्साह है, जबकि रूस में आक्रोश है।

विश्लेषकों का कहना है कि मेदवेदचुक युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में कीमती मोहरा हो सकते हैं। मेदवेदचुक को मंगलवार को यूक्रेन के विशेष सुरक्षा सेवा ने हिरासत में लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रस्ताव रखा कि रूस अपनी कैद में रखे गए यूक्रेनी नागरिकों को रिहा कर मेदवेदचुक की आजादी हासिल कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय मेदवेदचुक 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से कई दिन पहले ही नजरबंदी से फरार हो गए थे। वह देशद्रोह और अलगाववादियों के लिए कोयले की खरीद हेतु आतंकवादी संगठनों को उकसाने तथा उनकी सहायता करने के आरोप में 15 साल से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

मेदवेदचुक के पुतिन से करीबी संबंध है। कहा जाता है कि उनकी छोटी बेटी मेदवेदचुक को ‘गॉडफादर’ मानती है। उनकी गिरफ्तारी से मॉस्को और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है।

रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने टेलीग्राम ऐप पर यूक्रेनियाई अधिकारियों को धमकी दी है। मेदवेदेव ने यूक्रेनियाई अधिकारियों को ‘सनकी’ करार देते हुए चेतावनी दी है कि वे सतर्क रहें और रात को दरवाजे बंद रखें। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलक ने कहा कि मेदवेदेव कुछ नहीं हैं।

पेंटा सेंटर के विश्लेषक वोलोदिमिर फेसेंको ने एसोसिएटेड प्रेस से बुधवार को कहा, पुतिन और मेदवेदचुक के बीच दोस्ताना रिश्ते ने उन्हें कीव के लिए अमूल्य पुरस्कार बना दिया है, जबकि क्रेमलिन आक्रोशित है और उसकी बदला लेने की खतरनाक मंशा है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख