Russia Ukraine War : यूक्रेन ने लोगों को दी बंदूकें, 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर लगा प्रतिबंध

Webdunia
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (22:15 IST)
गुरुवार से रूसी सेना का यूक्रेन पर हमला जारी है। ऐसे में यूक्रेन के लोग अपने देश को बचाने के पूरे प्रयास करते दिख रहे हैं। यहां के आम नागरिक जहां खुद सेना में शामिल होकर हथियार उठा रहे हैं। वहीं राजधानी कीव की हिफ़ाज़त के लिए आम लोगों को 18 हज़ार मशीनगनें दी गईं। साथ ही यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के लोगों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

खबरों के अनुसार, रूस के हमले के बाद अधिकांश यूक्रेनियन लड़के और लड़कियां बंदूक चलाने का अभ्यास भी कर रहे हैं। रूस के 2014 में क्रीमिया पर कब्जा करने और पूर्व में मॉस्को समर्थित सशस्त्र विद्रोह के दौरान यूक्रेन के लगभग 4 लाख लोगों के पास युद्ध का अनुभव होने का अनुमान है। इनके अनुभवों का इस्तेमाल यूक्रेन सरकार युद्ध के दौरान कर सकती है।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा, राजधानी कीएव की हिफ़ाज़त के लिए आम लोगों को 18 हज़ार मशीनगनें दी गई हैं। कीव के मेयर ने कहा है कि अब स्थानीय लोग रूसी सेना से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार ने हज़ारों मशीनगनें और राइफ़लें आम लोगों में बांट दी हैं।

हमले के दौरान यूक्रेन के लोगों में हथियार खरीदने की भी होड़ मच गई है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी कीव की दुकानों के अंदर हथियार खरीदने की लंबी कतारें लगी हुई थीं। यूक्रेन के लोग बंदूकें, गोला-बारूद और स्नाइपर राइफल खरीद रहे हैं।

यूक्रेन में आपातकाल लागू होने के बाद देश की संसद ने एक मसौदा कानून को मंजूरी दी, जो यूक्रेन के लोगों को आग्नेय यास्त्र खरीदने की अनुमति देता है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के यूक्रेनी लोगों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबरदस्‍त तबाही मची है। इस युद्ध से यूक्रेनवासी डरे हुए हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं, लेकिन फिर भी वे रूस के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

क्‍या व्लादिमीर पुतिन की सख्ती के सामने हार गए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- यूक्रेन और रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

Bengaluru Stampede : CM सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार, इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक के अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख