ग्रैमी पुरस्कार समारोह में जेलेंस्की की भावुक अपील, बोले- इस सन्नाटे को अपने संगीत से भरिए...

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (11:52 IST)
लॉस वेगास। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ग्रैमी पुरस्कार समारोह में कलाकारों से उनके देश पर रूसी हमले की कहानी दुनियाभर में पहुंचाने की अपील की। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा, इस सन्नाटे को अपने संगीत से भरिए। हमारी कहानी बताने के लिए इसे आज ही करिए।

रविवार को समारोह के दौरान जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश जारी किया गया, जिसमें उन्होंने आक्रमण की तुलना भयावह सन्नाटे से की जो यूक्रेन के लोगों के ख्वाब और उनकी जिंदगियों को समाप्त करने का खतरा पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा, हमारे संगीतकार सूट-बूट पहनने के बजाए गोला-बारूद से बचाने वाले कपड़े पहन रहे हैं। वे अस्पताल में घायलों के लिए गीत गा रहे हैं, उनके लिए भी गीत गा रहे हैं, जो उन्हें सुन नहीं सकते।

समारोह शुरू होने से पहले ‘द रिकॉर्डिंग एकेडमी’ ने अपने सहयोगी 'ग्लोबल सिटीजन' के साथ मिलकर सोशल मीडिया में चलाए गए अभियान 'स्टैंड अप फॉर यूक्रेन' का जिक्र किया। इस अभियान का मकसद यूक्रेन के लिए चंदा इकट्ठा करना और उसकी मदद करना है।

जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा, इस सन्नाटे को अपने संगीत से भरिए। हमारी कहानी बताने के लिए इसे आज ही करिए। सोशल मीडिया नेटवर्क, टेलीविजन पर युद्ध के बारे में सच्चाई बताइए। जिस भी प्रकार से हमारी मदद कर सकते हैं, करिए और तब हमारे शहरों में शांति आएगी।

जेलेंस्की के इस संदेश के बाद जॉन लेजेंड ने यूक्रेनी संगीतकार सिउज़ाना इग्लिडन और मिका न्यूटन के साथ अपना गीत 'फ्री' गाया, इस दौरान उनके पीछे की स्क्रीन में युद्ध से जुड़ी तस्वीरें दिखाई जा रही थीं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

पुष्कर सिंह धामी ने साइबर सिक्योरिटी और AI को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Karnataka : कारोबारी की हत्या केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, BJP विधायक बसवराज भी हैं आरोपी

CM हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को दी बड़ी सौगात, अब एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक बनेगा भव्य फ्लाईओवर

क्यों लोग ले रहे हैं ‘किराए की दादी मां’? जानिए क्यों और कहां शुरू हुई यह अनोखी सेवा

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

अगला लेख