यूक्रेन का दावा, रेडिएशन से रूसी सैनिक बीमार, छोड़ रहे हैं चेर्नोबिल परमाणु न्यूक्लियर प्लांट

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (07:31 IST)
कीव। राजधानी कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी ने दावा किया कि विकिरण की समस्या का सामना करने के बाद रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़कर बेलारूस के साथ लगी यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे हैं।
 
परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने कहा कि रूसी सेना नजदीक के शहर स्लावुटिक को छोड़ने की भी तैयारी कर रही है, जहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं।
 
एनर्जोएटम के मुताबिक प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि रूसी सैनिकों ने चेर्नोबिल संयंत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में रेड फॉरेस्ट इलाके में खाईयां खोदी थीं, जिसके परिणामस्वरूप रूसी सैनिकों को विकिरण का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 1986 में एक भीषण परमाणु हादसा हुआ था।
 
एनर्जोएटम ने बताया कि विकिरण के कारण रूसी सैनिक बीमार पड़ने लगे और इसके बाद चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़ने का फैसला लिया गया।

न्यूक्लियर प्लांट पर यूक्रेन का कब्जा : रूस की सेना ने शुक्रवार को चेर्नोबिल नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थल का नियंत्रण वापस यूक्रेन को सौंप दिया। रूस ने एक महीने से ज्यादा समय पहले चेर्नोबिल को अपने कब्जे में ले लिया था।
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दो जनरल के सैन्य रैंक छीने : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अपने दो जनरल के सैन्य रैंक छीन लिए। जेलेंस्की ने कहा कि कुछ चीजों के कारण वे यह तय नहीं कर पा रहे थे कि उनकी मातृभूमि कहां हैं और उन्होंने यूक्रेनी लोगों के प्रति निष्ठा की अपनी सैन्य शपथ का उल्लंघन किया।
 
जेलेंस्की के अनुसार, इनमें से एक जनरल मुख्य खुफिया एजेंसी ‘एसबीयू’ में आंतरिक सुरक्षा मामलों के प्रमुख थे। दूसरे जनरल ख़ेर्सोन क्षेत्र में ‘एसबीयू’ के प्रमुख थे, जो रूसी सेना द्वारा कब्जे में लिया गया पहला सबसे बड़ा शहर था। जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि इन जनरल के साथ क्या किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी के CM योगी पर लगाए आरोप

Share Market Today: शेयर बाजार में आई मामूली गिरावट, Sensex 29 और Nifty 14 अंक गिरा

AAP के पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबत, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दी इजाजत

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग

इंदौर में मीडिया हाउस मालिक और रियल स्‍टेट कारोबारियों के यहां Income tax की छापेमार कार्रवाई

अगला लेख