Russia Ukraine War: यूक्रेन-रूस में घमासान जारी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (22:27 IST)
वॉशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच घमासान जंग जारी है। इस बीच व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई पर देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बड़ा ऐलान कर दें।
ALSO READ: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने द्वितीय विश्व युद्ध से की रूसी हमले की तुलना
व्हाइट हाउस ने कहा कि रूसी हमले पर बाइडन की पहली सार्वजनिक टिप्पणी व्हाइट हाउस के पूर्वी कक्ष से भारतीय समयानुसार रात 12 बजे संबोधित करेंगे।

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका सहित सात प्रमुख देशों के समूह जी-7 के नेताओं के साथ वर्चुअल परामर्श के बाद राष्ट्रपति की टिप्पणी आ सकती है। इन देशों में से तीन- अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं। 
ALSO READ: रूस ने यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकानों को किया तबाह, राजधानी कीव में कर्फ्यू लगाया गया
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, बाइडन और जी-7 के नेता यूक्रेन पर रूस के अकारण और अनुचित हमले पर संयुक्त प्रतिक्रिया पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने यूक्रेन के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए स्थिति कक्ष में सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आयोजित की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Share bazaar में 4 दिनों से जारी तेजी थमी, उतार चढ़ावभरे कारोबार में Sensex 53 अंक गिरा, Nifty भी फिसला

COVID-19 : मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

ChatGPT डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, लगा शिकायतों का अंबार

राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोल, जानिए कौन है सृष्टि रघुवंशी और क्या है पूरा माजरा

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

अगला लेख