कब खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने बताया

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (08:26 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। मॉस्को ने अब अपना ध्यान डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करने पर केंद्रित कर दिया है।
 
राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक एवरिल हैंस ने कहा कि यूक्रेन की पूर्वी भाग में रूस की जीत भी संभावित रूप से संघर्ष को समाप्त नहीं कर सकती है। पूर्वी भाग में भीषण लड़ाई जारी है, जहां रूस क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 
 
सुश्री हैंस ने मंगलवार को एक अमेरिकी सीनेट समिति की सुनवाई में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अभी भी डोनबास के अलावा लक्ष्यों को प्राप्त करने का इरादा रखते हैं, लेकिन वह अपनी महत्वाकांक्षाओं और रूस की वर्तमान पारंपरिक सैन्य क्षमताओं के बीच मेल नहीं बना पा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति शायद यूक्रेन के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ के समर्थन पर भरोसा कर रहे हैं, क्योंकि मुद्रास्फीति, भोजन की कमी और ऊर्जा की व्यवस्था काफी खराब हो गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे रूसी राष्ट्रपति को युद्ध को और आगे ले जाने के लिए बल मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख