जेलेंस्की का बड़ा बयान, युद्ध के आगामी कुछ दिन अहम, रूसी बल चलाएंगे बड़े अभियान

Webdunia
सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (08:41 IST)
ल्वीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार रात अपने देश को सचेत किया कि आगामी सप्ताह युद्ध में उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना की युद्ध में अब तक हर सप्ताह रहा है। जेलेंस्की ने रात में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूसी बल हमारे देश के पूर्व में और बड़े अभियान चलाएंगे। उन्होंने रूस पर युद्ध अपराध की जिम्मेदारी से भागने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
 
जेलेंस्की ने कहा कि जब लोगों में अपनी गलती स्वीकार करने, माफी मांगने, वास्तविकता के अनुसार ढलने और सीखने का साहस नहीं होता, तो वे राक्षस बन जाते हैं और जब दुनिया उन्हें अलग-थलग कर देती है, तो ये राक्षस फैसला करते हैं कि दुनिया को उनके अनुसार ढलना होगा। यूक्रेन यह सब रोकेगा।
 
उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब उन्हें सब कुछ स्वीकार करना होगा। उन्हें सच को स्वीकारना होगा। उन्होंने जर्मनी समेत पश्चिमी देशों से यूक्रेन को और मदद मुहैया करने का अनुरोध किया।
 
जेलेंस्की ने बताया कि जर्मन के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कैसे मजबूत करना है और शांति कायम करने के लिए रूस पर कैसे दबाव बनाना है।
 
जेलेंस्की ने कहा कि मुझे खुशी है कि जर्मनी का रुख हाल में यूक्रेन के समर्थन में बदला है। मैं इसे पूरी तरह तर्कसंगत मानता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

राणा सांगा पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर राज्यसभा में भारी हंगामा, किसने क्या कहा?

Share Market : शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 145 अंक फिसला, Nifty भी टूटा

राहुल गांधी प्रयागराज कुंभ में क्यों नहीं गए, रॉबर्ट वाड्रा ने बताया

मध्यप्रदेश में 30 मार्च से शुरु होगा जल गंगा संवर्धन अभियान, बोले CM डॉ. मोहन यादव, अभियान बनेगा जन आंदोलन

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

अगला लेख